फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water was thrown on the padyatra, there was a ruckus

Shamli News: पदयात्रा पर पानी फेंका, हंगामा हुआ

Wed, 20 Sep 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water was thrown on the padyatra, there was a ruckus
जलालाबाद (शामली)। देर रात जलालाबाद में मां शाकंभरी देवी पद यात्रा पर दूसरे वर्ग के शरारती किशोर ने पानी डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए श्रद्धालुओं और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसी तरह श्रद्धालुओं को समझाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जलालाबाद से मां शाकंभरी देवी पद यात्रा के लिए मोहल्ला रामरतन मंडी से यात्रियों का एक जत्था मोनू पाल के नेतृत्व में रात आठ बजे घर से निकला। जिसमे बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे। जब यात्रा नगर परिक्रमा के दौरान बंबा चौक पर पहुंची तो दूसरे वर्ग के किशोर द्वारा मां के भवन पर पानी डाल दिया गया। जिसे यात्रियों ने देख लिया और दौड़ कर आरोपी को पकड़ लिया। गण्यमान्य लोगों के कहने पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बीच कुछ लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन यात्रा में शामिल जिम्मेदार लोगों ने यात्रियों को शांत कर यात्रा शुरू करा दी यात्रियों का कहना था कि उन पर कई पत्थर भी फेंके गए। मामले की सूचना पाते ही थानाभवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को समझाकर गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

आरोपी किशोर गांव में ही एक क्लीनिक पर काम करता है। इस बारे में एसपी अभिषेक का कहना है कि नाबालिग ने यात्रा पर पानी फेंक दिया था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2008 में हो गया था बवाल
लोगों ने बताया कि वर्ष 2008 में भी इसी स्थान पर शाकंभरी देवी यात्रा की ज्योत को पानी डालकर बुझा दिया गया था। जिसके बाद भारी बवाल हुआ था। मामले की सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गये थे और आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी पकड़ लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed