फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water problem will be solved, overhead tanks will be built in four villages of the district

Shamli News: पानी की समस्या होगी दूर, जिले के चार गांवों में ओवरहेड टैंक बनेंगे

Sat, 16 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Water problem will be solved, overhead tanks will be built in four villages of the district
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जिले के चार और गांवों को पाइप पेयजल योजना के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। कुछ गांवों में निर्माण कार्य शुरू करा भी दिया गया है। लोगों को जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ समय पूर्व ही जिले के 182 गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। कुछ गांवों में निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। जबकि क्षेत्र के गांव जानीपुर, कादरगढ़, हिंड, मादलपुर आदि में ओवरहैंड टैंक के लिए अनुमति मिल गई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव, एई अमित कुमार ने बताया कि अन्य गांवों में भी ओवर हैंड टैंक का निर्माण शुरू करा दिया गया है। प्रयास रहेगा कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराकर ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक कराया जा रहा

जिले में जगह-जगह पानी के पाइपों की मरम्मत की मांग लोगों ने की थी। लोगों की मांग पर विभागीय अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त सभी पाइप लाइनों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed