फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water coolers become showpieces in schools

Shamli News: स्कूलोंं में शोपीस बने वाटर कूलर

Tue, 06 May 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water coolers become showpieces in schools
बाबरी के उच्च प्राथमिक स्कूल में खराब पड़ी पानी की टोंटी । संवाद
शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों में हाल बेहाल है। कई स्कूलों में भीषण गर्मी के चलते वाटर कूलर होने के बावजूद बच्चों को पीने का ठंडा पानी तक नहीं मिल रहा है। स्कूलों में इनवर्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिजली गुल होने पर पंखे तक नहीं चल पाते। जिस कारण बच्चों को गर्मी में समस्याओं का सामना कना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 596 परिषदीय स्कूल संचालित हैं, जिसमें अधिकतर में इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण जैसे ही बिजली गुल हाेती है तो पंखे बंद हो जाते हैं।
लंबे समय तक बिजली गुल होने पर शिक्षक बच्चों को लेकर पेड़ों की छाया में बैठकर पढ़ाने को मजबूर होते हैं। स्कूलों में पंखे भी खराब है।
कुछ स्कूलों में वाटर कूलर लगा होने के बाद भी बच्चों को गर्मी के समय में भी ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है, वह खराब पड़े हैं या फिर बंद रखा जा रहा है। सोमवार को टीम ने जनपद के कुछ परिषदीय स्कूलों की पड़ताल की तो नजारा इस तरह का मिला...
विज्ञापन

वाटर कूलर तो है, लेकिन मौके पर मिला बंद : कस्बा बनत के स्कूल में उच्च प्राथमिक स्कूल में वाटर कूलर तो मिला, लेकिन मौके पर चलता नहीं पाया गया। शिक्षिका से बंद का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बंद कर रखा है, जिससे बच्चे बीमार न पड़ जाएं। मौसम सही होने पर चलवा दिया जाएगा। वहीं प्राथमिक स्कूल नंबर एक में दो दिन पहले ही वाटर कूलर लगवाया गया है, जो मौके पर चलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर अभी तक भी नहीं विद्युत कनेक्शन : उच्च प्राथमिक स्कूल जलालपुर के अंदर बने आंगनबाड़ी केंद्र पर अभी तक केवल बिजली मीटर ही लगा मिला। मीटर के अंदर से अभी तक विद्युत आपूर्ति बंद है। मीटर का विद्युत खंभे से भी अभी तक केबल नहीं जोड़ा गया है। हालांकि 12 बजे बच्चों की छुट्टी हो गई थी। केंद्र 12.05 पर बंद मिला। कनेक्शन न होने के चलते बच्चों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में वाटर कूलर चलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed