Shamli: गन्ना तोल सेंटर पर झोपड़ी में आग लगने से चौकीदार की जलकर मौत, मचा हड़कंप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
Shamli News : गन्ना तोल सेंटर पर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लगने से चौकीदार की जलकर मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विस्तार
शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रंगाना में ऊन शुगर मिल के गन्ना तोल सेंटर पर झोपड़ी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चौकीदार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दिन निकलते ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
वहीं, ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर मिल अधिकारियों को बुलाने की की मांग की। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है।
शनिवार की बीती रात्रि को क्षेत्र के गांव रंगाना में ऊन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चौकीदार ओमपाल उम्र पुत्र घासीराम की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह खेत में जा रहे किसानों को लगी। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे।
यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न
घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सीओ कैराना अमरदीप मौर्य व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, ग्रामीणों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मिल अधिकारियों से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की।
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा