न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न
Muzaffarnagar Murder Case : झूठी आन की खातिर पिता ने बेटी की धारदार दांव से गला काट कर हत्या कर डाली। आखिर ये कैसा पिता है जो दांव से बेटी की गर्दन काटते वक्त उसके हाथ तक नहीं कांपे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर में झूठी आन की खातिर पिता ने बेटी की धारदार दांव से गला रेतकर हत्या कर दी। आखिर यह कैसा पिता है जो दांव से बेटी की गर्दन काटते वक्त उसके हाथ तक नहीं कांपा।
बताया गया कि युवती का दो साल से पारिवारिक भाई के साले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इससे उसका पिता नाराज था। वारदात के बाद आधे घंटे तक पिता बेटी के शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर में अनुसूचित जाति के राज मिस्त्री धर्मेंद्र की 18 वर्षीय पुत्री मानसी का अपने पारिवारिक भाई के लक्सर निवासी साले से करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दिनों युवक गांव बहादरपुर में ही रह रहा था। प्रेम प्रसंग का दोनों परिवारों को पता चला तो विरोध शुरू हुआ।
वहीं, शुक्रवार को प्रेम प्रसंग से नाराज धर्मेंद्र ने सुबह कमरे में सो रही बेटी की दांव से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीओ मंडी हेमंत कुमार और सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे से दांव बरामद किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता के नहीं कांपे हाथ
पिता धर्मेंद्र के अपनी इकलौती बेटी की गर्दन काटते हुए हाथ तक नहीं कांपे। पिता को अपनी बेटी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि बेटी को बार-बार समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। धर्मेंद्र के एकलौती बेटी मानसी के अलावा एकलौता पुत्र सावन है। गांव बहादरपुर में ऑनर किलिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मौका-ए-वारदात पर युवती का खून से लथपथ शव देखकर सभी सन्न रह गए।
यह भी पढ़ें: दो की मौत: बेटी का कन्यादान करने से पहले उठी पिता की अर्थी, सदमे में पूरा परिवार, पत्नी के नहीं थम रहे आंसू
इससे पहले भी हुईं ऑनर किलिंग की घटनाएं
- भौराकला क्षेत्र में 21 फरवरी 2022 को युवती की हत्या कर शव को खेत में दबा दिया गया।
- शाहपुर के गांव गोयला में बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर माता-पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को नदी में फेंका था।
- 29 जून 2018 ककरौली क्षेत्र में किशोरी की हत्या कर घर में ही शव दफनाया गया था। लाश बरामद कर पिता को पकड़ा था।
- 25 फरवरी 2019 को मंसूरपुर के बोपारा में भाई ने बहन की हत्या की थी।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें