फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The father said: Murder for the sake of honor, daughter was being disgraced in the village

ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा

Sat, 02 Dec 2023 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में धर्मेंद्र की बेटी मानसी की गला रेत कर हत्या करने के पीछे ऑनर किलिंग का मामला निकला। धर्मेंद्र की बेटी खानदानी भाई गुड्डू के साले से प्रेम कर बैठी। दोनों में पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
The father said: Murder for the sake of honor, daughter was being disgraced in the village
सिखेड़ा के गांव बहादरपुर में घर के अंदर से आरोपी पिता धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के गांव बहादरपुर निवासी आरोपी पिता धर्मेंद्र ने थाना सिखेड़ा में पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि बेटी को नहीं मारता तो क्या करता। मना करने के बावजूद भी प्रेमी से मिलने जाती थी और घंटों फोन पर भी बातें करती थी। अकेली बेटी की वजह से गांव में बदनामी हो रही थी। इसलिए इज्जत की खातिर गला रेत कर मार दिया।

विज्ञापन


गांव बहादरपुर निवासी धर्मेंद्र की बेटी मानसी की गला रेत कर हत्या करने के पीछे ऑनर किलिंग का मामला निकला। धर्मेंद्र की बेटी खानदानी भाई गुड्डू के साले से प्रेम कर बैठी। दोनों में पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पूर्व दोनों ही घर से गायब रहे थे। हालांकि, शाम के समय मानसी अपने घर लौट आई थी। यह बात उसी दिन शाम के समय काम पर से लौटे धर्मेंद्र की पत्नी ज्वाला देवी ने अपने पति को बता दी थी। धर्मेंद्र बेटी से बेहद नाराज था।

विज्ञापन

वहीं, गुस्से में शुक्रवार की सुबह धर्मेंद्र ने बेटी मानसी की हत्या कर दी। दो दिन पहले प्रेमी ने अपने परिजनों को शादी के लिए बात करने को धर्मेंद्र के घर भेजा था। प्रेमी के परिजनों ने धर्मेंद्र के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन धर्मेंद्र ने कड़े शब्दों में इंकार कर दिया था।

विज्ञापन

आधे घंटे तक बेटी के शव के पास रहा मौजूद
बेटी मानसी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता धर्मेंद्र कमरे में ही मौजूद रहा। यहां तक कि उसने अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तक भी नहीं खोली थी। बेटे और भतीजों ने बंद दरवाजे को तोड़ा। तब वह फर्श पर पड़े बेटी के लहूलुहान शव के पास खड़ा मिला। उसके कपड़े खून से सने थे। वह घर से नहीं भागा। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उसे कमरे के अंदर से ही गिरफ्तार कर लिया।

यह रहा घटना क्रम
बृहस्पतिवार की रात में धर्मेंद्र अपने पुत्र सावन के साथ अलग कमरे सो गया। दूसरे कमरे में मानसी सो गई, जबकि मानसी की मां ज्वाला देवी मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रही थी। बराबर के कमरे में धर्मेंद्र के बड़े भाई अंगूरा के बेटे दीपक व गुलशन सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब सवा छह बजे धर्मेंद्र अपने कमरे से उठकर धारदार दांव लेकर अपनी बेटी मानसी के कमरे में पहुंचा और अंदर से कमरे की कुंडी लगा ली। इसके बाद धर्मेंद्र ने धारदार दांव से इकलौती बेटी मानसी की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान मानसी की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए।

पुलिस ने बताया कि मानसी की चीख सुनकर उसका भाई सावन, ताऊ के दोनों बेटे दीपक व गुलशन कमरे की तरफ दौड़े। मानसी का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो वहां धर्मेंद्र मौजूद मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लगभग छह बजे पिता कमरे में पहुंचा और हत्या करने के बाद भी पिता कमरे में ही रहा। लगभग साढ़े छह बजे सूचना मिलने पर सात बजे पुलिस मौके पर पहुंची। आठ बजे कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें: दो की मौत: बेटी का कन्यादान करने से पहले उठी पिता की अर्थी, सदमे में पूरा परिवार, पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

पिता धर्मेंद्र ने बेटी की हत्या करना स्वीकार किया है। उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed