{"_id":"665e2f2ba31c59e4e10d54bd","slug":"watch-live-vote-counting-on-voter-helpline-app-shamli-news-c-26-1-sal1002-122129-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वोटर हेल्पलाइन एप पर देखें लाइव मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वोटर हेल्पलाइन एप पर देखें लाइव मतगणना
Tue, 04 Jun 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। आज होने वाली मतगणना की सूचना वोटर हेल्पलाइन एप पर भी देख सकते हैं। एप के बारे में लोगों को भी जानकारी दी जा रही है। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केवल रिटर्निंग ऑफिसर, आब्जर्वर ही अपने पास मोबाइल फोन रख सकेंगे।
डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे नवीन मंडी में मतगणना स्थल पर अधिकारियों , एजेंटों तथा कर्मचारियों का प्रवेश होगा। प्रवेश के लिए दो गेट बनाए गए हैं, इसमें एक से ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी प्रवेश ले सकेंगे जबकि दूसरे गेट से मीडियाकर्मी तथा एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टर बैलेट पेपर की मतगणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम और आखिर में वीवीपैट की गिनती की जाएगी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान मातहतों को लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।