फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Was a heavy wind, Mercury rolled

तेज हवा चली, पारा लुढ़का

Sat, 23 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 23 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Was a heavy wind, Mercury rolled
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को धूल भरी अंाधी, बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले शुक्रवार को इस साल का सबसे गरम दिन महसूस किया गया था। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बाद इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस लेकर 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह से सूरज की तपिश शुरू हो गई। दोपहर अचानक आकाश में बादल छा गए। गरज के साथ छींटे पडे़, थोड़ी देर आकाश में बादल रहने बाद सूर्य देव के दर्शन दिए और मौसम सामान्य हो गया शाम के पांच बजे के समय मौसम ने फिर अपना मिजाज बदला। आकाश में बादल छाए जाने के बाद धूल भरी आंधी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देर शाम तक उत्तरी हवाएं चलने से बूंदाबांदी हुई। ऊन कस्बे में तेज हवाओं के साथ हलकी बूंदाबांदी हुई। थोड़ी देर बाद बूंदे बंद होने के बाद देर रात तक हवाएं चलती रही। मुजफ्फरनगर गन्ना शोध शाला के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया है। धूल भरी आंधी चलने के बाद शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आम के बोर को क्षति का समाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघरा कृषि विज्ञान केंद्र  के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले शुक्रवार को  अधिकतम तापमान 37 से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस व रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। आम के बोर को क्षति पहुंची है, गेहूं की थ्रेसिंग प्रभावित हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed