फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vyaapaario ne dukaan band rakhi

व्यापारियों ने दुकानें रखीं बंद, तिरंगा रैली निकाली 

Sat, 16 Feb 2019 11:47 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 16 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
vyaapaario ne dukaan band rakhi
file - फोटो : amarujala
पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गांवों में जगह-जगह छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। हनुमान चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और कस्बे का बाजार तीन घंटे बंद रखा गया।
विज्ञापन

 जिले के शहीद प्रदीप और अमित कुमार को चौसाना के हनुमान चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। बाद में ग्रामीणों ने एक विशाल तिरंगे के साथ रैली निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। हनुमान चौक पर वापस पहुंचकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। गढ़ी हसनपुर के गोल्डन फ्यूचर जूनियर हाईस्कूल व पठानपुरा सहित अन्य स्कूलों ने भी तिरंगा रैली निकालकर गुस्सा जताया। इसके अलावा व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अजेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। इस दौरान जिला पंचायत  सदस्य पंजाब सिंह, अजेश मित्तल, मुकेश सिंघल, कवंरपाल शर्मा, भूरा, आयुष, राहुल शर्मा, विशाल भार्गव, सुनील गौतम, रुपेश, अर्चित, तेजस्वी, मयंक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उधर, सुंदर नगर के गुरु गोविंद सिंह स्कूल में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर और फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरदार पंजाब सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, स्वाति, प्रियंका, गुरबाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed