फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voters had to go door-to-door to be told how to vote

Shamli News: मतदाताओं को घर-घर जाकर बताना पड़ता था वोट डालने का तरीका

Sun, 08 Jun 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Voters had to go door-to-door to be told how to vote
ऊन। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गईं है। संभावित प्रत्याशियों ने लोगों का मन टटोलना भी शुरू कर दिया है। आजादी के समय हाथ उठाकर चुनाव होता था। बाद में बैलेट पेपर आए उस दाैर में तो प्रत्याशी और उनके समर्थकों को घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट डालने का तरीका बताना पड़ता था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिंडोरा के निवासी चौधरी सुखबीर सिंह बताते हैं कि गांव में वर्ष 1952 में पहली बार गांव की चौपाल पर हाथ उठाकर चौधरी आशाराम मुखिया को ग्राम प्रधान चुना गया था। उसके बाद वर्ष 1957 में चौधरी दरियाव सिंह और 1962 में हाथ उठाकर ही चौधरी रणवीर सिंह को चुना गया ,जो सात साल तक प्रधान रहे। इसके बाद हाथ उठाकर ग्राम प्रधान चुनने की परंपरा बंद हो गई। 1970 में गांव में बैलेट पेपर से पहला चुनाव रकम सिंह तथा लहरी सिंह के बीच हुआ था, जिसमें रकम सिंह उपाध्याय विजयी हुए थे। रकम सिंह 11 वर्ष तक प्रधान रहे। इसके बाद से गांव में लगातार बैलेट पेपर से ही ग्राम प्रधान चुने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2005 में ऊषा बनी गांव की पहली प्रधान : गांव पिंडोरा में पहली महिला ग्राम प्रधान 2005 में उषा रानी चुनी गईं। उसके बाद 2010 में भी कमलेश महिला ग्राम प्रधान चुनी गंई। 2021 में हुए चुनाव में शिमला देवी ग्राम प्रधान चुनी गईं। गांव के सतपाल सिंह तीन योजनाओं तक ग्राम प्रधान रहे हैं। पिंडौरा गांव का इतिहास : पिंडौरा गांव की आबादी करीब 15 हजार है। यहां पर सात हजार मतदाता है। यह गांव जाट बहुल है। हालांकि, यहां पर सभी जातियों के लोग रहते हैं। यहां पर गुरु गोरखनाथ की म्हाडी पर हर साल मेला भरता है, जिसमें अन्य स्थानों के लोग भी पहुंचते हैं। पूर्व प्रधान हरेंद्र बताते हैं कि बुजुर्ग कहते थे कि महाभारत काल में पांण्डव यहां से होकर कुरुक्षेत्र गए थे, जिसके कारण इसका नाम पिंडोरा पड़ा था। यहां पर जाट बिरादरी के लोग ही प्रधान चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। हर बार यहां पर ग्राम प्रधान जाट ही चुने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed