फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voter awareness and oath taking ceremony of Children's Parliament

मतदाता जागरूकता एवं बाल संसद शपथ समारोह

Sat, 18 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness and oath taking ceremony of Children's Parliament
कैराना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामौर में मतदाता जागरूकता अभियान के साथ बाल संसद का गठन किया गया। चुने गये बाल सांसदों और बाल कैबिनेट के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामौर में बाल संसद का चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एक सप्ताह पहले चुनाव अधिसूचना जारी की गयी थी। बाल संसद चुनाव के लिए स्कूल प्रोग्रेसिव पार्टी तथा बाल विकास पार्टी द्वारा प्रचार प्रसार किया। चुनाव में मुकीम शम्सी के पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें 64 छात्र-छात्राओं में 61 बच्चों ने मताधिकार का प्रयोग किया। गिनती के उपरांत परिणाम घोषित किया गया जिसमें से स्कूल प्रोग्रेसिव पार्टी को 21, बाल विकास पार्टी को 40 और वोट हासिल हुए। इस प्रकार बाल विकास पार्टी को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने अभिभावकों और बच्चों को बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ पैदा करने और योजनाएं बनाकर शिक्षा और विद्यालय विकास में अनुशासित जीवन शैली के द्वारा उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद शामली के स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा द्वारा स्वीप के उद्देश्य और भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयोग व चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया। संचालन सहायक अध्यापक मोहम्मद यामीन तथा प्रबंधन प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने किया।इस अवसर पर मुकीम शम्सी, मो. आबिद, कासिम शाह, सालिम व शफीक, अनीस आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed