फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vote will be able to cast only by wearing a mask, Corona Help Desk will be built at the polling station

मास्क पहनकर ही डाल पाएंगे वोट, मतदान केंद्र पर बनेगी कोरोना हेल्प डेस्क

Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vote will be able to cast only by wearing a mask, Corona Help Desk will be built at the polling station
शामली। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसके साथ विधानसभा चुनाव-2022 की भी तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता मास्क लगाकर ही वोट डाल पाएंगे। मतदान केंद्र पर भी मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। कोरोना से बचाव के लिए मतदान कार्मिक और सुरक्षा कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन मास्क, ग्लव्ज उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाने के संकेत के बाद जिला प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुट गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव में सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा कर्मियों को मास्क, सेनिटाइजर व ग्लव्ज जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा। विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन 2.75 लाख मास्क, 24.40 लाख हैंड ग्लव्ज और पर्याप्त मात्रा में सेनिटाइजर खरीदने की तैयारियां कर रहा है। डीएम जसजीत कौर के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव में कोरोना बचाव के लिए किट तैयार की जाएगी। जिसमें मास्क, सेनिटाइजर और हैंड ग्लव्ज होंगे। चुनाव ड्यूटी में कार्मिकों व सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना बचाव किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोरोना हेल्प डेस्क होगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। फरवरी और मार्च में प्रस्तावित चुनाव में 938706 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

27777 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
फरवरी- मार्च में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2022 में 27777 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक मतदाता सूची में 27777 नए मतदाता शामिल हुए हैं। मृतकों के और एक नाम के दो वोट होने पर 20914 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 का आंकड़ा
शामली जिले की जनसंख्या - 1528279
विधानसभा- कैराना, शामली, थानाभवन - कुल मतदाता- 938704
पुरुष मतदाता- - 813657
महिला मतदाता- -714622
मतदेय स्थल - -1067
मतदान केंद्र- -459
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed