स्वयं सेवक सेविकाओं को पुरस्कृत किया
शामली। राष्ट्रीय किसान (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (तृतीय इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में स्वयंसेविकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चंद्रबली पटेल ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्यगीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत प्रस्तुत किए। प्रथम चरण में प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी शिविर के दौरान हुए सभी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मानसी, गरिमा, शिवानी, आयुषी, प्रियांशी, सिमरन, डॉक्ट सौरभ कुमार पांडेय, लोकेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।