{"_id":"61e1d217a3417f626c61af87","slug":"voices-of-protest-became-vocal-on-prasanna-choudhary-s-ticket-shamli-news-mrt57344631","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसन्न चौधरी के टिकट पर मुखर हुए विरोध के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसन्न चौधरी के टिकट पर मुखर हुए विरोध के स्वर
विज्ञापन
कांधला के गांव किवाना में पूर्व विधायक बलवीर मलिक के आवास पर पंचायत को संबोधित करते जिला पंचाय?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। सपा-रालोद गठबंधन से शामली प्रत्याशी घोषित किए गए प्रसन्न चौधरी के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को गांव किवाना में पूर्व विधायक बलबीर सिंह के आवास पर इस मुद्दे को लेकर पंचायत हुई।
पंचायत संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व का गलत फैसला है। पार्टी इस पर पुनर्विचार कर डॉ. विक्रांत जावला, विजेंद्र मलिक, अखिल बंसल या किसी भी अन्य पार्टी के लिए काम कर रहे पुराने कार्यकर्ता को टिकट दे, तो हम सभी रालोद कार्यकर्ता उसे तन मन धन से चुनाव लड़ाएंगे। लेकिन यदि प्रसन्न चौधरी ही पार्टी के प्रत्याशी रहे तो यह पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने पूर्व में जिला पंचायत चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि हम सभी जिला पंचायत सदस्यों ने बड़ी ईमानदारी से वोट करते हुए रालोद का सम्मान रखा था, लेकिन अब राष्ट्रीय नेतृत्व टिकट वितरण में अपने कार्यकर्ताओं के प्रति ईमानदारी नहीं दिखा रहा है।
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि जो व्यक्ति 2019 के चुनाव में स्व. चौधरी अजीत सिंह की मुजफ्फरनगर हार पर नाच रहा था, उसे टिकट देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक बलबीर मलिक ने कहा कि जब उन्होंने जयंत चौधरी से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे इस निर्णय को जहर का घूंट समझ कर पी लो। पंचायत में अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी योग्य, विश्वसनीय तथा वफादार पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर 3 माह पूर्व पार्टी में आने वाले व्यक्ति को टिकट थमा दिया। यह उचित नहीं है। उन्होंने प्रसन्न चौधरी का समर्थन करने से मना कर दिया। कहा कि शामली विधान सभा से बाहर व्यक्ति को टिकट दिया जाना पार्टी को महंगा साबित होगा। जिस पर रालोद सुप्रीमो को विचार करना होगा। पंचायत के सभी लोगों ने वरिष्ठ रालोद नेताओं से मिलकर इस बिंदु पर विचार-विमर्श करने पर अग्रिम निर्णय लेने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रंधावा मलिक जिला पंचायत सदस्य, अमित खेड़ीकरमू जिला पंचायत सदस्य, अरविंद पवार जिला पंचायत सदस्य, बाबूराम प्रधान, चौधरी भूपेंद्र सिंह कंजर हेड़ी, ताहिर शामली, विपिन, मुस्तकीम, अशोक शामली, डॉ. सुनील शामली, चौधरी गजे सिंह प्रधान, नदीम सैफी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।