{"_id":"6aac3672994beb41330e5134","slug":"vipul-was-missing-for-three-days-news-of-his-death-came-shamli-news-c-26-1-smrt1048-174231-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन दिन से लापता चल रहा था विपुल, सूचना माैत की आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन दिन से लापता चल रहा था विपुल, सूचना माैत की आई
Fri, 18 Sep 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली रोडवेज के सामने खालसा होटल में शामली निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर की आत
शामली। मेरठ के भैंसाली बस अड्डे के सामने खालसा होटल के कमरे में शामली के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी विपुल शर्मा (29) का शव लटका हुआ मिला है। परिजनों ने बताया कि वह घर से तीन दिन से लापता चल रहे थे। उनका फोन भी उसी दिन से बंद आ रहा था। वह खेड़ीकरमू बिजलीघर पर संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते थे और अविवाहित थे। उनके बड़े भाई मणि कुमार सहारनपुर कलक्ट्रेट में स्टेनो हैं। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने परिजनों को युवक की मेरठ के होटल में मौत होने की सूचना दी।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी देवीदत्त शर्मा ने बताया कि उनका छोटा बेटे विपुल शर्मा तीन दिन पहले घर से गया था लेकिन वापस नहीं आया। उनका मोबाइल फोन भी उसी समय से बंद आने के कारण उससे संपर्क नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी पुलिस ने उनके घर पर पहुंचकर विपुल का शव मेरठ के एक होटल में मिलने की सूचना दी। देवीदत्त ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मणि कुमार शादीशुदा है। वह पिछले करीब सात साल से सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्टेनो है। सहारनपुर में मणि के साथ ही उसकी मां सुरेशवती व पिता भी रहते हैं और बीच-बीच में वे शामली आते-जाते रहते हैं। देवीदत्त ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही वह शामली पहुंचे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
किरायेदार पर विपुल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विपुल के पिता देवीदत्त शर्मा व मामा राजकुमार ने बताया कि उनके घर में करीब एक साल तक उनके मकान में किरायेदार रहे व्यक्ति से कुछ समय पहले ही मकान खाली कराया था। इसके बाद से किरायेदार विपुल को जान से मारने की धमकी दे रहा था। किरायेदार की धमकी से वह डरा हुआ था। हालांकि इस मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। उनका कहना है कि उनका बेटा विपुल मेरठ में कैसे पहुंचा और वहां उसकी मौत कैसे हुई। इसकी उन्हें अभी जानकारी नहीं है। उनका बड़ा बेटा मणि कुमार व अन्य लोग मेरठ गए हुए हैं।
इस संबंध में आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की मेरठ मौत होने की जानकारी मिली है। इस मामले में मेरठ पुलिस ही कार्रवाई कर रही है। किरायेदार से विवाद को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।