फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers started indefinite strike at the power house

बिजलीघर पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Wed, 19 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers started indefinite strike at the power house
चौसाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठे भारतीय किसान मजूदर संगठन के क - फोटो : SHAMLI
बिजलीघर पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन

शामली, चौसाना। खेड़ी खुशनाम बिजलीघर पर भारतीय किसान एवं मजदूर संगठन के बैनर तले लोगों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर छापामारी की आड़ में महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन अध्यक्ष ने अधिकारियों के माफी मांगे जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भी ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गांव खेड़ी खुशनाम में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भारतीय किसान एवं मजदूर संगठन के साथ मिलकर ग्रामीण धरना दे रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने राकेश देवी नाम की एक महिला के घर पर जाकर छत पर चढ़े और घर में नहा रही महिला को बदनीयती से देखा। महिला के शोर मचाने पर कुछ कर्मचारी गली में कूदकर भागने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और संदिग्ध मानते हुए मारपीट कर दी। संदिग्धों ने अपना परिचय विद्युत कर्मी के रूप में दिया तो ग्रामीणों ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। जिसके बाद महिला भी चौकी पहुंची और विद्युत कर्मियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने विद्युत निगम की कार्यशैली का विरोध करते हुए बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग कि है कि क्षेत्र में हो रही घटनाओं को देखते हुए और रात में चेकिंग अभियान को रोका जाए। कोई ग्रामीण विद्युत चोरी करता है तो उसका वीडियो बनाकर वैधानिक कार्रवाई की जाए। चोरों की तरह घर में घुसने का ग्रामीणों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यशपाल सिंह, नेपाल सिंह, सत्तू पाल सिंह, रामपाल, रामवीर, सतपाल, राम सिंह, जसवीर सिंह, वीर सिंह, अनूप सिंह, अजय कुमार, राजपाल, सुशील, दीपक, सोमपाल, राकेश देवी, पीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

चौसाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम बिजली उपकेंद्र पर  धरने पर बैठे भारतीय किसान मजूदर संगठन के क

चौसाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठे भारतीय किसान मजूदर संगठन के क- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed