फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhupendra celebrates online, Lawrence's video goes viral under the name Satyam

Shamli News: ऑनलाइन जश्न मना रहा भूपेंद्र, सत्यम के नाम से लॉरेंस का वीडियो वायरल

Mon, 14 Sep 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra celebrates online, Lawrence's video goes viral under the name Satyam
अंकित हत्याकांड.... भूपेंद्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर गाने की डाली गई पोस्ट। सोशल मीडिया
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा की तलाश में पुलिस की टीमें गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन इसी बीच वह ऑनलाइन आकर अपने साथियों के साथ जश्न मनाता नजर आया। उधर, हत्याकांड में वांछित एक लाख के इनामी शूटर सत्यम के नाम से बनाई आईडी से रविवार को पोस्ट की गई एक वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई की आवाज सुनाई दे रही है जिसमें जल्द बदला लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे भूपेंद्र ढींगरा सोशल मीडिया पर लाइव आया। उसके साथ करीब 12 अन्य लोग भी जुड़े थे। भूपेंद्र ने कहा कि जो हुआ, ठीक हुआ और उसका पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार भूपेंद्र के इस लाइव की जानकारी मिली है और उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा भूपेंद्र के सोशल मीडिया अकाउंट से एक गाना भी लॉन्च किया गया है। इसमें अंकित बालियान के वीडियो दिखाई दे रहे हैं। इसे अंकित के लिए बनाए गए गाने के तौर पर पेश किया गया है। इसे भरी कोर्ट में गोली मारेंगे का दूसरा पार्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने इस वीडियो और इसके पीछे की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है। इसी बीच सत्यम के नाम से सोशल मीडिया पर बनाई गई आईडी से रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें लॉरेंस बिश्नोई की आवाज सुनाई दे रही है और वीडियो में जल्द बदला लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद वीडियो डालकर ली थी जिम्मेदारी
अंकित की हत्या के बाद भूपेंद्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की गई थी। इसमें उसने दावा किया था कि अंकित की हत्या उसी ने कराई है और पुलिस जो करना चाहती है, कर ले। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भूपेंद्र की लोकेशन कभी गुरुग्राम तो कभी पांडिचेरी और देहरादून में मिल रही है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। भूपेंद्र को पहले ही आरोपी बनाया जा चुका है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं वांछित शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अंकित हत्याकांड.... भूपेंद्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर गाने की डाली गई पोस्ट। सोशल मीडिया

अंकित हत्याकांड.... भूपेंद्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर गाने की डाली गई पोस्ट। सोशल मीडिया

अंकित हत्याकांड.... भूपेंद्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर गाने की डाली गई पोस्ट। सोशल मीडिया

अंकित हत्याकांड.... भूपेंद्र ढींगरा के नाम से सोशल मीडिया पर गाने की डाली गई पोस्ट। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed