फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers shocked by killing two sisters

दो बहनों की हत्या से सकते में ग्रामीण

Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers shocked by killing two sisters
दो बहनों की हत्या से सकते में ग्रामीण
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के डेरा लालसिंह में दो बहनों की हत्या को लेकर ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीण घटना के बारे में कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। सिर्फ इतना ही कहा कि शिवानी उर्फ सोनिया 15 दिन पहले ही मायके से ससुराल पहुंची थी।
ग्रामीणों के मुताबिक विक्रम का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह पारिवारिक विवाद इतना बढ़ जाएगा की दो महिलाओं की जान चली जाएगी। सुबह जब दोनों महिलाओं की हत्या की खबर पता चली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पति से अनबन के चलते शिवानी करीब 25 दिन पहले अपने घर चली गई थी। करीब 15 दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि दो दिन पहले पति से फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसकी जानकारी शिवानी ने अपनी बहन डिंपल को दी। वह अपनी बहन शिवानी के घर का विवाद सुलझाने के लिए डेरालाल सिंह पहुंची थी। बातचीत में विवाद का हल न निकलने पर दोनों बहनों ने घर छोड़कर जाने की बात कही। इसी बात को लेकर विक्रम का अपनी पत्नी से फिर विवाद हुआ। इसी विवाद के चलतेे दोनों बहनों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी और गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। उन्हें नहीं पता कि उनके सिर से मां का साया उठा चुका है। वह अपने दादा के साथ घर पर गुमसुम हालत में मिले। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अभी तक की जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद ही सामने आया है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed