फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers Lock Bank Staff Over Cash Shortage at UP Gramin Bank in Chausana

Shamli: कैश नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बैंक कर्मचारियों को एक घंटे तक बनाया बंधक

Mon, 05 Jan 2026 05:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 05 Jan 2026 05:09 PM IST
सार

चौसाना के बिडौली स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लाइन में घंटों खड़े रहने के बावजूद पैसा न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक स्टाफ को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।

विज्ञापन
Villagers Lock Bank Staff Over Cash Shortage at UP Gramin Bank in Chausana
ग्रामीणों ने कैशियर को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौसाना क्षेत्र के बिडौली स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार को कैश न मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही उपभोक्ताओं को लाइन में खड़ा कर बार-बार 15 मिनट, आधा घंटा और एक घंटे तक इंतजार कराया गया, लेकिन दोपहर तक भी नकदी उपलब्ध नहीं कराई गई।

विज्ञापन


शटर बंद कर स्टाफ को बनाया बंधक
कैश न मिलने से नाराज कमालपुर गांव के ग्रामीणों ने बैंक का शटर बंद कर दिया और बैंक कर्मचारियों को करीब एक घंटे तक अंदर ही बंधक बनाए रखा। इस दौरान बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी, सरधना थाने में FIR दर्ज, बोले-सनातन के हक की बात करता रहूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में पैसे की थी जरूरत
कमालपुर निवासी पवन और अमित ने बताया कि उनके परिजन गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती हैं और इमरजेंसी के लिए तुरंत पैसों की जरूरत थी। सुबह से लाइन में लगे रहने के बावजूद बार-बार टालने से उनका सब्र जवाब दे गया।

एक महीने से चल रही समस्या
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से यही स्थिति बनी हुई है। रोजाना दोपहर दो बजे के बाद आने को कहा जाता है, कैश वैन देर से पहुंचती है और सीमित नकदी देकर अगली तारीख दे दी जाती है। साथ ही बैंक स्टाफ पर अभद्र व्यवहार, केवाईसी कार्यों में लापरवाही और पासबुक एंट्री न करने के आरोप भी लगाए गए। सूचना मिलने पर पहुंचे गणमान्य लोगों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और बैंक का शटर खोला गया।

शाखा प्रबंधक ने दिया आश्वासन
शाखा प्रबंधक अंकुर पारिक ने बताया कि यह शाखा अधिक कैश डिमांड वाली है और सोमवार को नकदी जल्दी समाप्त हो गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नकदी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed