फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BJP Leader Sangeet Som Receives Death Threats from Bangladesh, FIR Registered in Sardhana

UP: भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी, सरधना थाने में FIR दर्ज, बोले-सनातन के हक की बात करता रहूंगा

Mon, 05 Jan 2026 12:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 05 Jan 2026 12:20 PM IST
सार

Sangeet Som News: भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल मिले हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरधना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
UP: BJP Leader Sangeet Som Receives Death Threats from Bangladesh, FIR Registered in Sardhana
संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता ठाकुर संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी भरे फोन कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल मिलने के बाद उन्होंने सरधना थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बागपत के किरठल में इंसानियत शर्मसार, कुत्ते को जबरन पिलाई शराब, वीडियो वायरल

विज्ञापन

सुबह 8 बजे मिले धमकी भरे कॉल और वीडियो कॉल
भाजपा नेता संगीत सोम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें धमकी भरे मैसेज और वीडियो कॉल प्राप्त हुए। इन कॉल्स और मैसेज में उन्हें जान से मारने के साथ-साथ कुछ प्रमुख न्यूज चैनलों को उड़ाने की धमकी दी गई। उन्होंने सभी संदिग्ध नंबर पुलिस को जांच के लिए सौंप दिए हैं।

 

बांग्लादेश से जुड़े होने की पुष्टि
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले नंबर बांग्लादेश के हैं। साइबर सेल और अन्य तकनीकी एजेंसियों की मदद से पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि धमकी देने वालों की पहचान की जा सके।

 
विज्ञापन

बयान के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को संगीत सोम ने बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को आईपीएल में शाहरुख खान की टीम द्वारा खरीदे जाने को लेकर बयान दिया था। इस बयान के बाद देशभर में चर्चा शुरू हुई और बाद में बीसीसीआई ने उस खिलाड़ी को टीम से रिलीज करने का फैसला लिया। इसी घटनाक्रम के बाद धमकी मिलने की आशंका जताई जा रही है।
 

सनातन धर्म की आवाज उठाता रहूंगा
धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने साफ कहा कि वह सनातन धर्म और सनातनियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं और देश व समाज के हित में अपनी बात मजबूती से रखते रहेंगे।

पुलिस जांच में जुटी
सरधना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि साइबर और तकनीकी जांच के माध्यम से धमकी देने वालों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed