फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers create ruckus in collectorate in case of woman's murder

महिला की हत्या के मामले में ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में हंगामा

Tue, 01 Nov 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus in collectorate in case of woman's murder
शामली कलक्ट्रेट में हंगामा करते दलित समाज के लोग व भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
महिला की हत्या के मामले में ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में हंगामा
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। डीएम से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी ग्रामीणों के साथ रहे।

महिला का शव शनिवार सुबह जंगल में ईख के खेत में मिला था। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी। परिजनों ने हंगामा करते हुए सात घंटे तक शव उठने नहीं दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। सोमवार को परिजन ग्रामीणों के साथ एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए केस को कमजोर कर रही है। फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। डीएम से मिलकर उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में अनुज भारती, अंकुर आंबेडकर, राकेश कुमार पाल, सुनील कुमार जाटव, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed