{"_id":"69d561faa72687d0580669d6","slug":"villagers-are-facing-problems-for-gas-cylinders-shamli-news-c-26-1-aur1003-162933-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैस सिलिंडर के लिए ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैस सिलिंडर के लिए ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
Wed, 08 Apr 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
शामली में भारत गैस एजेंसी पर गैस बुक करवाते उपभोक्ता । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ग्रामीण इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार एक सिलिंडर की बुकिंग 45 दिन बाद ही की जा सकती है, वहीं बुकिंग के बाद भी गैस मिलने में करीब 8 दिन का समय लग रहा है। इससे ग्रामीणों की दैनिक जीवनचर्या प्रभावित हो रही है।
गांव कुड़ाना निवासी राहुल ने बताया कि पहले ही 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है। ऊपर से बुकिंग के बाद भी कई दिन तक सिलिंडर नहीं मिलता। ऐसे में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। पहले गांव में ही गैस देने के लिए गाड़ी आ जाती थी, लेकिन पिछले एक माह से गाड़ी भी नहीं आ रही है। सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर ही चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
गांव बधेव निवासी सर्वेश ने बताया कि परिवार बड़ा होने के कारण सिलिंडर एक माह में ही समाप्त हो जाता है, लेकिन नियमानुसार सिलिंडर 45 दिन बुक होता है और उसके बाद 10 दिन तक गैस नहीं मिलती है। जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महिला सुनीता देवी ने कहा घर में छोटे बच्चे हैं, समय पर गैस न मिलने से काफी दिक्कत होती है। कई बार मजबूरी में लकड़ी या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण सोहनबीर, आजाद का कहना है कि गैस एजेंसी द्वारा समय पर आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने मांग की है कि बुकिंग की समय सीमा कम की जाए और गैस की डिलीवरी शीघ्र सुनिश्चित की जाए।
डिलीवरी कर्मचारी के कारण भी कनेक्शन हो गए बंद
कुछ उपभोक्ताओं ने अपनी गैस पासबुक डिलीवरी कर्मचारियों को देकर हर माह गैस ले रहे थे, लेकिन अब उन्होंने गैस देनी बंद कर दी। जिसके बाद उपभोक्ता गैस एजेंसी पर पहुंचे तो उनका कनक्शन बंद मिला।
टंकी रोड स्थित गैस एजेंसी पर मिली झिंझाना के मस्तगढ़ गांव की महिला कमलेश ने बताया कि पिछले 13 माह से उन्होंने पासबुक डिलीवरी कर्मचारी को देकर हर माह गैस लेते थे, लेकिन अब एजेंसी पर चेक कराया तो कनेक्शन बंद बताया गया है। पिछले 13 माह से पासबुक में कोई एंट्री नहीं है। अब काफी परेशानी हो रही है, बोल रहे है कि यह कनेक्शन अभी नहीं खुलेगा। वहीं शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी भोलू ने बताया कि 35 दिन गैस सिलिंडर लिए हो चुके है, लेकिन अब गैस बुक नहीं हो रही है। एजेंसी पर आया तो उन्होंने 16 अप्रैल को गैस देने की बात कही है।
स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। शहर की स्थिति ठीक हो चुकी है। जल्द ही गांव में भी सप्लाई पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
-अंकुर यादव, डीएसओ