फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board: Focus will shift from rote learning to understanding and analysis.

यूपी बोर्ड : रटने के बजाय समझ और विश्लेषण की होगी परख

Fri, 16 Oct 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 16 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Focus will shift from rote learning to understanding and analysis.
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इसी के साथ इस बार बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रारूप में बदलाव किया जा रहा है। नए प्रारूप में विद्यार्थियों की केवल किताबी जानकारी और याद करने की क्षमता के साथ विषय की समझ, उसके अनुप्रयोग, विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजनात्मक क्षमता को भी परखा जाएगा।
बोर्ड ने नए प्रारूप के आधार पर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार किए हैं। पहले चरण में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से प्रधानाचार्यों को इन मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर विद्यार्थियों को अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। नए प्रश्नपत्र में ज्ञान और बोध से जुड़े 17.5 प्रतिशत, अनुप्रयोग क्षमता से जुड़े 35 प्रतिशत और विश्लेषण क्षमता से जुड़े 22 प्रतिशत प्रश्न होंगे। मूल्यांकन और सृजनात्मक क्षमता से संबंधित चार-चार प्रतिशत प्रश्न निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रश्नपत्रों में ज्ञान पर 20 प्रतिशत, बोध और अनुप्रयोग पर 30-30 प्रतिशत तथा कौशल आधारित 20 प्रतिशत प्रश्न होते थे। नए प्रारूप में पाठ्यक्रम के सभी खंडों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed