{"_id":"600331498ebc3e33621b52ef","slug":"vigilance-officer-100-samples-have-been-sent-so-far-shamli-news-mrt520876740","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्क हुए अफसर, अब तक 100 सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्क हुए अफसर, अब तक 100 सैंपल भेजे
विज्ञापन
शामली। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद जिले के अफसर भी सतर्क हो गए हैं। अब तक पोल्ट्री फार्मों से 100 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल लेने का अभियान जारी रहेगा। सीवीओ डॉ. यशवंत सिंह का कहना है कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है।
प्रदेश के साथ ही पड़ोसी जनपद में बर्ड फ्लू का मामला मिलने के बाद लोग बर्ड फ्लू को लेकर आशंकित हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने भी पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही जिले में टास्क फोर्स समितियों को सक्रिय किया जा चुका है। इन समितियों में शामिल अधिकारी अपने क्षेत्रों में पक्षियों एवं मुर्गी फार्मों पर निगाह रख रहे हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत सिंह का कहना है कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। शुक्रवार को 70 सैंपल लेकर मेरठ भेजे गए थे जहां से उन्हें आईवीआरआई बरेली में जांच के लिए भेजा जाएगा। शनिवार को भी 30 सैंपल लिए गए। उन्हें भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।