फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Video of openly beating of woman and two youths goes viral

यूपी: महिला और दो युवकों की सरेआम लाठी-डंडों से पिटाई, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 05 Aug 2021 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 05 Aug 2021 12:59 AM IST
सार

महिला और दो युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडिया वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
Shamli News: Video of openly beating of woman and two youths goes viral
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक महिला और दो युवकों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराने कैराना क्षेत्र के एक गांव के बताए गए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ही मामले से संबंधित दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो 34 सेकेंड का है और दूसरा एक मिनट 41 सेकेंड का है। 34 सेकेंड के वीडियो में एक व्यक्ति लोगों की भीड़ के सामने महिला की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर रहा है। महिला रोते बिलखते हुए जान बख्श देने की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आता। वहीं दूसरी वीडियो भी इसी मामले से जुड़ी है। इस वीडियो में दो युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई की जा रही है। युवकों को चारपाई पर उल्टा लिटाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा जा रहा है। दोनों युवकों की बेरहमी से हो रही पिटाई को चारों तरफ खड़ी भीड़ देख रही है। बताया गया है कि पिटाई के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो जानकारी में आया है। इसकी जांच की गई तो वह क्षेत्र के एक गांव का पाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि महिला की इस गांव में ससुराल है। वह मुजफ्फरनगर जिले के गांव की निवासी है। उसके गांव का युवक अपने साथी के साथ महिला से मिलने आया था। ससुराल वालों ने दोनों युवकों को पकड़कर बैठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ससुराल वालों की सूचना पर महिला के मायके वालों ने आकर युवकों व महिला के साथ मारपीट की। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान हो गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि यह मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कोई मामला है तो जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed