{"_id":"618185f831ac6008741fb2a9","slug":"video-of-insulting-national-anthem-goes-viral-shamli-news-mrt5634162179","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगान के अपमान का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रगान के अपमान का वीडियो वायरल
विज्ञापन
थानाभवन। राष्ट्रगान के सामूहिक अपमान करने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना के बाद यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जनपद शामली की थानाभवन नगर पंचायत द्वारा दीपावली के अवसर पर लगाए गए मेले में संगीत की व्यवस्था भी मेले में की गई है। जिसमें लाउडस्पीकर पर गाने बजते रहते हैं। मामला सोमवार रात्रि का है। जब मेले में अचानक से लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान बजने लगा। मेले में राष्ट्रगान लाउडस्पीकर पर बजता रहा और लोग घूमते रहे। मेले में मौजूद किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस पूरे मामले में अब एक बड़ा वर्ग जिम्मेदारों पर राष्ट्रगान के अपमान का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना है। जब इस मामले में अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में भी मामला आया है। जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।