फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Very short and multiple choice questions baffled

अतिलघु और बहु विकल्पीय सवालों ने चकराया

Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Very short and multiple choice questions baffled
शामली के बीएसएम स्कूल में परीक्षा के दौरान छात्राओं की लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल की साइंस की परीक्षा में अति लघु उत्तरीय और बहु विकल्पीय सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। परीक्षार्थी सवालों के उत्तर लेकर संशय में रहे। हालांकि सभी सवाल कोर्स से आने के कारण परीक्षार्थी अच्छे अंक आने की उम्मीद को लेकर उत्साहित रहे।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई हाईस्कूल की साइंस की परीक्षा जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2648 परीक्षार्थियों में 2614 ने परीक्षा थी जबकि 34 अनुपस्थित रहे। साइंस की परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थी उत्साहित दिखाई दिए। परीक्षार्थियों से परीक्षा को लेकर बातचीत की गई तो उनका कहना था कि सभी साल कोर्स से ही आए है, लेकिन अति लघु उत्तरीय और बहु विकल्पीय सवालों ने थोड़ा चकरा दिया। उनके सही उत्तर को लेकर संशय सा बना रहा, हालांकि उन्होंने सभी सवालों को हल किया और उन्हें उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे। छात्र यश शर्मा ने बताया कि साइंस की परीक्षा की पहले से तैयारी की थी। सभी सवाल कोर्स से आए। दो-तीन बहु विकल्पीय प्रश्नों में थोड़ा संशय बना रहा। उन्होंने सभी सवाल हल किए है। वहीं, सूर्यांश ने कहा कि प्रश्नपत्र आसान रहा। उसने सभी सवालों को हल किया है। कोई सवाल कोर्स से बाहर नहीं था। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को हल करने को लेकर थोड़ी उलझन सी बनी रही। उसे उम्मीद है कि बेहतर अंक आएंगे। वहीं, अंशुमन ने बताया कि साइंस की परीक्षा की तैयारी अच्छे की गई थी। दो-तीन लघु उत्तरीय प्रश्नों को समझने में थोड़ा समय लगा, लेकिन ऑल ओवर प्रश्नपत्र आसान रहा। अनिकेत ने कहा कि प्रश्नपत्र आसान रहा। सभी सवाल कोर्स से आए। अति लघु उत्तरीय सवालों को लेकर थोड़ा का कंफ्यूजन रहा। सभी सवालों को हल किया है। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। उत्तम ने कहा कि परीक्षा को लेकर पहले लग रहा था कि कहीं कठिन न आ जाए, लेकिन प्रश्नपत्र आसान रहे। परीक्षा में सभी सवालों को हल किया है। कोई सवाल कठिन नहीं लगा। शुभम ने कहा कि साइंस की परीक्षा की पहले से ही तैैयारी की गई थी। दो-तीन बहु विकल्पीय और अति लघु उत्तरीय सवालों के सही उत्तर तलाश करने में थोड़ा सोचना पड़ा। उसने सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे और उसे उम्मीद है कि परीक्षा में बेहतर अंक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed