फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Verification of farmers' account for PAC camp started

पीएसी कैंप के लिए किसानों के खाते का सत्यापन कार्य शुरू

Wed, 25 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Verification of farmers' account for PAC camp started
पीएसी कैंप के लिए किसानों के खाते का सत्यापन कार्य शुरू
विज्ञापन

कैराना। पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज बनाने के लिए खरीदी जाने वाली जमीन के लिए बेचने वाले किसानों के बैंक खातों का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। सत्यापन कार्य लगभग पूरा हो गया है। खातों में जमीन की रकम जाने के बाद जमीन खरीदी जाएगी। इसके बाद जमीन पर कब्जा लेने के लिए ऊंचा गाव में पीएसी का सब स्टेशन बनाया जाएगा।

सोमवार को कैराना पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह द्वारा ऊंचा गांव में पीएसी कैंप और रसुलपुर गुर्जर में फायरिंग रेंज के लिए जमीन खरीदने के लिए 87 किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन रुपये भेजने के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को तहसीलदार रनबीर सिंह ने जमीन बेचने वाले सभी 87 किसानों के बैक खातों का सत्यापन कार्य शुरू किया गया। तहसीलदार ने बताया कि किसानों के नाम के आगे बैंक खाता नंबर लिख कर किसानों के हस्ताक्षर करा लिए गए हैं, ताकि खाता नंबर में कोई गलती नहीं हो। तहसीलदार ने बताया कि सत्यापन कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस मामले में एसडीएम डा. अमितपाल शर्मा ने बताया कि किसानों के खाते में ऑनलाइन पैसा जाने के बाद पीएसी छठी वाहिनी के कमांडेंट के नाम जमीन का रजिस्ट्री बैनामा कराया जाएगा। इसके बाद पीएसी कैंप के लिए खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने के लिए पीएसी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद सीएम द्वारा शिलान्यास करने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed