फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles will run on Balwa and Jandhedi overhead bridge in May

Shamli News: बलवा व जंधेड़ी उपरिगामी सेतु पर मई में दौड़ेंगे वाहन

Wed, 18 Jan 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Jan 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on Balwa and Jandhedi overhead bridge in May
जंधेड़ी फाटक पर होता फ्लाईओवर निर्माण के दौरान रखे गर्डर।
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा व जंधेड़ी रेलवे फाटक पर प्रस्तावित उपरिगामी सेतु का निर्माण 30 अप्रैल तक कार्य पूरा हो जाएगा। एक मई 2023 के बाद शामली बाईपास पर बलवा से लेकर सिंभालका, सेहटा और शामली तहसील होकर सहारनपुर और करनाल और मेरठ, पानीपत जाने वाले वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

लंबी प्रतीक्षा के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा व जंधेड़ी रेलवे फाटक पर प्रस्तावित उपरिगामी सेतु के निर्माण के लिए ब्लॉक दिए जाने की स्वीकृति मिल गई है। जंधेड़ी रेलवे उपरिगामी सेतु पर गर्डर रखने का कार्य शुरू हो गया है। उत्तर रेलवे और निर्माण एजेंसी के अफसरों की बात मानें तो जंधेड़ी रेलवे उपरिगामी सेतु का गर्डर रखने का कार्य 24 फरवरी और शामली जिले बलवाउपरिगामी सेतु का गर्डर रखने का कार्य 18 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिसके बाद स्लैब डालने कार्य होगा। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जंधेड़ी रेलवे फाटक पर उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए ब्लॉक आठ जनवरी से शुरू हो गया है। दो-दो घंटे के ब्लॉक के दौरान जंधेड़ी रेलवे उपरिगामी सेतु पर गर्डर रखने का कार्य चल रहा है। आगामी 24 फरवरी 2023 तक गर्डर रखने का कार्य पूरा होगा। बलवा रेलवे उपरिगामी सेतु के निर्माण के लिए गर्डर रखने का कार्य 17 जनवरी से लेकर आगामी 18 मार्च तक रहेगा। रेलवे ब्लॉक के दौरान उपरिगामी सेतु पर गर्डर रखने और उसके बाद स्लैब रखकर लिंटर डलने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवा उपरिगामी सेतु पर संपर्क मार्ग का मिट्टी का कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसी अगले माह उपरिगामी सेतु पर काली परत डालेगी। जंधेड़ी रेलवे फाटक के संपर्क मार्ग का कार्य अधूरा है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान का कहना है कि जंधेड़ी और बलवा रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। मई में दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास के रेलवे उपरिगामी सेतु पर वाहन फर्राटा भरेंगे।

- रेलवे फ्लाईओवर के लिए तैनात किए ड्यूटी अफसर
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बलवा और जंधेड़ी रेलवे फाटक के फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान स्वीकृत ब्लॉक के लिए रेलवे ड्यूटी अफसर नियुक्त किए गए हैं। बलवा रेलवे फ्लाईओवर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय शर्मा, स्टेशन अधीक्षक इकराम अली और जंधेड़ी रेलवे फाटक पर उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता और रेलवे के यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह की ड्यूटी ब्लॉक के दौरान रहेगी।


- बलवा फ्लाईओवर पर सर्विस लेन का होगा निर्माण
शामली। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बलवा फ्लाईओवर के पास दोनों ओर सर्विस लेन की मांग की जा रही है। सर्विस लेन का मुआवजा स्वीकृत होने के बाद यहां पर सर्विस लेन का निर्माण कराया जाएगा।

जंधेड़ी फाटक पर होता फ्लाईओवर निर्माण के दौरान रखे गर्डर।

जंधेड़ी फाटक पर होता फ्लाईओवर निर्माण के दौरान रखे गर्डर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed