{"_id":"6acbe6dad98e98f62a074e6b","slug":"vehicles-sold-briskly-on-the-first-day-of-navratri-showrooms-bustled-with-activity-shamli-news-c-26-1-aur1003-175886-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नवरात्र के पहले दिन खूब बिके वाहन, शोरूमों पर रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नवरात्र के पहले दिन खूब बिके वाहन, शोरूमों पर रही रौनक
Mon, 12 Oct 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। शारदीय नवरात्र के पहले दिन दोपहिया वाहन बाजार में रौनक रही। शहर के विभिन्न शोरूमों पर ग्राहकों ने वाहन खरीदे और नई गाड़ियों की बुकिंग भी कराई। बाइकों और इलेक्टि्रक स्कूटरों की मांग आधिक रही।
शहर के झिंझाना रोड स्थित बाइक एजेंसी पर मैनेजर तुषार संगल ने बताया कि उनके तीनों शोरूम से 70 वाहनों की डिलीवरी हुई और 30 वाहनों की बुकिंग की गई। इनमें सर्वाधिक 45 बाइक हैं।
दिल्ली रोड एजेंसी पर अंकुर कुमार ने बताया कि पहले दिन 22 बाइक की डिलीवरी हुई और नई 18 की बुकिंग की गई। इसके अलावा 15 स्कूटर बिके। इसी रोड पर एजेंसी संचालक अजय अग्रवाल ने बताया कि उनके शोरूम से 45 वाहनों की डिलीवरी हुई और 40 की बुकिंग की गई। इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर की 15 यूनिट शामिल हैं।
विज्ञापन
कैराना रोड बुलेट एजेंसी पर आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन शोरूम से 25 बुलेट बाइक की बिक्री हुई। डायरेक्टर शरद पाल ने बताया कि उनके शोरूम से 35 बाइक बिकी और 20 वाहनों की बुकिंग हुई। इनमें 125 सीसी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक रही।
वहीं शोरूम पर मिले ग्राहक नवीन कुड़ाना ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। परिवार की जरूरत को देखते हुए नई बाइक खरीदी है। ग्राहक वरुण ने बताया कि त्योहारी सीजन में नया वाहन खरीदने की योजना थी। नवरात्र के पहले दिन खरीदारी करके अच्छा लग रहा है।