{"_id":"6acbe80b8dc43a7f5f0db607","slug":"health-services-at-arogya-melas-disrupted-due-to-strike-by-nhm-contractual-workers-shamli-news-c-26-1-sal1002-175878-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एनएचएम संविदाकर्मियों की हड़ताल से आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एनएचएम संविदाकर्मियों की हड़ताल से आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित
Mon, 12 Oct 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
शामली में पंसारियान स्थित नगरीय पीएचसी पर चिकित्सक की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
शामली/बाबरी। एनएचएम संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण रविवार को आरोग्य मेलों में मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। ज्यादातर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आरोग्य केंद्रों पर ताले लटके रहे। जहां पर खुले रहे वहां पर फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स ने ही मरीजों को दवा दी।
जिले में एनएचएम के सभी 409 संविदा कर्मचारी नियुक्त है। नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी हड़ताल पर है। शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित होते हैं। शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखंडी पर दोपहर 12 बजे ताला लगा मिला। वहां पर कोई स्टाफ नहीं आया। यहां रोगियों को बैरंग लौटना पड़ा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंसारियान खुला मिला लेकिन वहां पर सिर्फ स्टाफ नर्स ने लोगों को उपचार दिया। गांव खंदरावली निवासी आरिफ अपनी पत्नी को लेकर पीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां पर चिकित्सक नहीं मिले। एक अन्य महिला अर्जिता ने बताया कि पीएचसी पर चिकित्सक नहीं मिले।
कैराना पीएचसी अरबन पर सुबह से ही ताला लटका रहा। यहां उपचार के लिए आए लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा। डुंडू खेड़ा में केवल फार्मासिस्ट ने मरीजों का उपचार किया। बाबरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट नितिन त्यागी ने मरीजों कोदवा वितरित की।
विज्ञापन
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आरोग्य मेले में मरीजों को उपचार दिया गया है। अगर कहीं पर स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे हैं तो उसकी जानकारी की जाएगी।
संविदा कर्मचारियों ने लखनऊ में धरने के लिए किया कूच
शामली। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा ने बताया कि मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में पीएचसी पर नियुक्त संविदा चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ का कार्य बहिष्कार है। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को लखनऊ के इको गार्डन में धरने में जिले से एनएचएम संविदा कर्मचारी शामिल होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।