फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People danced to the bhajans of Maharaja Agrasen.

Shamli News: महाराज अग्रसेन के भजनों पर झूमे लोग

Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
People danced to the bhajans of Maharaja Agrasen.
शामली अग्रसेन पार्क में यज्ञ में आहुति देते अग्रवाल समाज के लोग। स्रोत संस्था
शामली। महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट की ओर से शनिवार रात को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए जिस पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आचार्य चंचल शर्मा के सान्निध्य में पंडित हिमांशु मुंडेपी, सुधीर मुंडेपी, हितेश नवानी एवं अवधेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान 108 ज्योत प्रज्वलित की गईं।
विज्ञापन

भजन संध्या में राजेश गोयल ‘रिंकू’ (सिरसा) और दिल्ली से आईं भावना स्वरांजलि ने भजनों की प्रस्तुति दी। मैं अग्रसेन का वंशज हूं और आए शरण तुम्हारी महाराज अग्रसेन जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अग्रवाल गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अरविंद दृष्टा महाराज का सान्निध्य रहा। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ट्रस्ट के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल तथा नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल उपस्थित रहे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. आकाश गुप्ता ने कहा कि 2000 से अधिक लोगों और 400 से ज्यादा परिवारों का एक साथ जुटना समाज की एकजुटता और आपसी विश्वास का प्रमाण है। महाराजा अग्रसेन जी के समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है। कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्ट पदाधिकारियों, सदस्यों, युवा संरक्षक मंडल और आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। महाराजा अग्रसेन की महाआरती कर समाज की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed