फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicle pollution will be checked from April 15 through the new portal PUCC version 2.0.

Shamli News: 15 अप्रैल से नए पोर्टल पीयूसीसी वर्जन 2.0 से होगी वाहनों के प्रदूषण की जांच

Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicle pollution will be checked from April 15 through the new portal PUCC version 2.0.
शामली। वाहनों के प्रदूषण के जांच प्रमाण पत्र बनवाने में फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। शासन ने प्रदूषण जांच के लिए पोर्टल को अपग्रेड कर दिया है। अब 15 अप्रैल से नए पोर्टल पीयूसीसी वर्जन 2.0 से वाहनाें के प्रदूषण की जांच होगी। प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वाहन को प्रदूषण जांच केंद्र पर ले जाना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर 15 अप्रैल से नए पोर्टल से प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वाहनों का प्रदूषण जांचने के लिए जिले में परिवहन विभाग से अधिकृत 20 जांच केंद्र चल रहे हैं। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया वाहन प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर रहे थे। इसमें जांच केंद्र पर बिना वाहन ले जाए ही प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता था, लेकिन अब कोई फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेगा। इसके लिए शासन ने पोर्टल को अपग्रेड कर नया पोर्टल पीयूसीसी 2.0 बनाया है। अब मोबाइल फोन के माध्यम से प्रदूषण जांच करके प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। पहले प्रदूषण जांच केंद्र पर लगे कैमरे से फोटो खींचकर या आए बगैर ही प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने सुरक्षा से लैस नया पोर्टल बनाया है। नए पोर्टल पर पीयूसीसी 2.0 की टेस्टिंग की जा चुकी है और लखनऊ में कई प्रदूषण जांच केंद्रों पर पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा चुका है। इसके सफल रहने पर अब इसे पूरे प्रदेश में 15 अप्रैल से लागू किया गया है। एआरटीओ ने जिले के सभी प्रदूषण जांच केंद्र के संचालकों को निर्देश दिए है कि 15 अप्रैल से पीयूसीसी वर्जन 2.0 पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। यदि किसी जांच केंद्र पर नए पोर्टल का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो उसके प्रदूषण जांच केंद्र को निरस्त करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed