फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicle pollution will be checked from April 15 through the new portal PUCC version 2.0.

Shamli News: दस्तक अभियान में 3.55 लाख घरों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें, मरीजों की लेगी जानकारी

Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicle pollution will be checked from April 15 through the new portal PUCC version 2.0.
शामली। गर्मी के मौसम में लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए दस अप्रैल से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान दस अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी चल रही है। अभियान के दौरान जिले में 926 आशाएं लगभग तीन लाख 55 हजार घरों तक पहुंचकर मरीजों की तलाश करेंगे। मरीजों की सूची ई कवच अपलोड पर की जाएगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान चल रहा है। इसके साथ ही अब 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा। दस्तक अभियान 20 दिन चलेगा। पिछले सालों में यह अभियान 15 दिन चलाया जाता था। स्वास्थ्य विभाग दस्तक अभियान को लेकर तैयारियों में जुटा है। इस अभियान में जिले में नियुक्त 926 आशाएं अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मरीजों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। आंगनबाड़ी के साथ में रहकर आशाओं का सहयोग करेंगी। एक दिन में एक आशा को 20 घर पर दस्तक देने का लक्ष्य दिया गया है। इस तरह से एक दिन में लगभग 18 हजार घर एक दिन में कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में लगभग तीन लाख 50 हजार घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। आशाएं घर-घर जाकर बुखार, नजला, जुकाम, खांसी, कुष्ठ रोगी, क्षय रोगी व मच्छर प्रजनन वाले घरों की सूची तैयार करेंगी और ई कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। अभियान के दौरान मिले वाले कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अस्पताल ले जाकर उपचार कराएंगी और अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी में भर्ती कराया जाएगा। इसके अलावा आशाएं लोगों को गर्म हवा लू से बचाव के लिए भी जागरूक करेंगी। अभियान को लेकर आशाओं को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। इस अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed