फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vegetarianism will remain healthy, excessive use of mobile is a curse

शाकाहार से रहेंगे स्वस्थ, मोबाइल का अधिक इस्तेमाल अभिशाप

Sat, 28 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vegetarianism will remain healthy, excessive use of mobile is a curse
जलालाबाद पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर में पूजन करते जैन मुनि ज्ञेय सागर महाराज। - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। कस्बे में शुक्रवार को जैन मुनियों का मंगल प्रवेश होने पर पर श्रद्धालुओं ने हाईवे स्थित जैन मंदिर गेट पर उनका जोरदार स्वागत किया। श्रद्धा भक्ति के साथ मंदिर परिसर तक ले गए जहां पर मंगलाचार के साथ चरण धोकर उनको मंदिर में पूजा स्थान पर बैठाया गया और उनसे आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ दिगंबर अतिशय क्षेत्र में जैन संत आचार्य 108 ज्ञेय सागर महाराज व आचार्य 108 ज्ञात सागर महाराज के नगर प्रवेश के बाद मंदिर के त्यागी भवन में उन्होंने प्रवचन किए। श्रद्धालुओं से कहा कि मानव का जीवन बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है। मनुष्य के लिए शाकाहारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि शाकाहारी मनुष्य स्वस्थ रहकर अपने समाज, अपने परिवार अपने देश के लिए अच्छा कार्य कर उसको प्रगति की ओर ले जा सकता है। सभी धर्म सभी के लिए यही बताते हैं कि अहिंसा परम धर्म है। इसलिए मनुष्य को चाहिए की हिंसा से दूर रहे।
विज्ञापन

जैन मुनि ने मोबाइल के हो रहे दुरुपयोग के विषय में भी बताया कि बच्चों को मोबाइल तो दें, लेकिन उनको सही इस्तेमाल करने की प्रेरणा दें और उन पर नजर रखें। क्योंकि मोबाइल एक ऐसी चीज है, जो जीवन बर्बाद भी कर रहा है। जो व्यक्ति इसका इस्तेमाल सही कर रहा है, उसको सही जानकारी भी मिल रही है। देश के लिए समाज के लिए विचार कर अच्छा कार्य करें। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी व श्रद्धालु सुशील कुमार जैन, पंडित सनंत कुमार जैन, सचिन जैन, मनोज जैन, चिंतामणि जैन, अनिल जैन, नवकार जैन, रोहित जैन, ऋषभ जैन, राहुल जैन, सतीश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed