{"_id":"5b65ed024f1c1b572f8b83bb","slug":"vegetable-prices-surge-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के दामों में भारी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के दामों में भारी उछाल
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शामली में शिवचौक के पास सब्जी की दुकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कांवड़ यात्रा के कारण सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। एक तरफ बरसात के कारण परेशानी हुई, तो दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन होने पर ट्रांसपोर्ट बाधित हो गया। इसका असर सब्जियों पर पड़ रहा है। आलम यह है कि हरी सब्जियां के दाम में एक सप्ताह के भीतर ही दोगुना का अंतर हो गया है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बारिश ने खेतों व सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे माल की आवक कम होने से भी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होना बताया है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के चलते सब्जियां कम आने से दामों में उछाल आया है। बढ़े दामों के चलते आमजन बेहद परेशान हैं।
पिछले एक सप्ताह से हरी सब्जियों के दामों में काफी उछाल आया है। लौकी की कीमत दोगुनी हो गई, वहीं भिंडी और तोरी की कीमत में भी करीब 20 रुपये किलो तक का उछाल आया है। शिमला मिर्च का दाम दुगुना हो गया है। सब्जियों का राजा टमाटर में भी 15 से 20 रुपये तक का उछाल आया है। सब्जियों की बढी़ कीमतों के कारण आमजन काफी परेशान है और वह सब्जियां खाने से किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंची कुछ गृहणियों से बात की गई तो उन्होंने बढ़े दामों को लेकर काफी रोष प्रकट किया। शामली के मोहल्ला बड़ा बाजार की रहने वाली राज अरोरा ने कहा कि बारिश के बाद से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले दिन में दो बार सब्जी बना लेते थे, लेकिन अब तो एक बार ही बनाकर काम चलाना होगा। नाला पटरी की कांता का कहना है कि वह सब्जियों और गैस के दामों में बढ़ोतरी होती जा रही है, जिस कारण बच्चों को पालना मुश्किल हो रहा है। पहले तो एक सप्ताह की सब्जी एक बार में खरीद लेते थे, लेकिन दाम डबल होने के कारण हर दिन एक समय के लिए सब्जी खरीदनी पड़ रही है। दयानंद नगर की सीमा और अनिता ने कहा कि हरी सब्जियों के दाम डबल हो गए हैं। जिस कारण अब आलू और दाल के पानी से ही गुजारा करना पड़ेगा।
क्या कहते हैं सब्जी विक्रेता
शहर के नाला पटरी स्थित सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता बब्बू, नदीम और लियाकत ने बताया कि पिछले सप्ताह में पहाड़ों पर हुई लगातार बारिश के कारण सब्जी के खेतों में पानी भर गया था। वहीं सड़कों पर भी पानी भरने से वाहनों का आवागमन बंद रहा। नतीजतन जनपद में सब्जी की आवक कम रहने से भी हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। खेतों में पानी भरने से भी फसल खराब होने से दामों में उछाल आया है। इसके बाद अब कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग बंद होने और वाहनों के दूर से घूमकर आने के कारण भी दाम बढ़े हैं।
सब्जियों के दाम में आया अंतर
सब्जी -------- एक सप्ताह पूर्व ----- मौजूदा दाम
लौकी-----------20----------------40 से 50
टमाटर----------30-----------------40 से 50
बैगन---------20 से 25------------40 से 45
भिंडी----------30------------------50 से 60
तोरी---------30से 40-------------50 से 60
गोभी----------40-----------------50 से 60
खीरा----------20 से 25------------30 से 40
शिमला मिर्च------40 से 50-----------80
हरी मिर्च---------50-----------------60
आलू-----------20-------------------24
विज्ञापन
विज्ञापन