{"_id":"5b2e96d14f1c1b6c4d8b83c2","slug":"vegetable-prices-get-tremendous-boom","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल, बिगड़ा बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल, बिगड़ा बजट
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
शामली में सब्जी की दुकान पर बैठा दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एक बार फिर से हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी ने आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। स्थानीय बाजारों में एक सप्ताह पहले तक टमाटर और खीरा 10 से 15 रुपये बिक रहे थे, जिनके अब दाम दोगुना हो गए हैं। वहीं अन्य हरी सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। स्थानीय दुकानदार सब्जियों के दामों में उछाल का कारण पड़ रही भीषण गर्मी बता रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जियों में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला टमाटर और आलू के दाम भी आसमान छू रहे हैं। वहीं सलाद में प्रयोग होने वाली मूली व खीरे के दाम में भी जबरदस्त उछाल है। भिंडी, तोरी, बैगन, करेला, प्याज के दाम भी बढ़े हैं। शिमला मिर्च के दाम भी एक सप्ताह में ही 20 रुपये किलो से 80 रुपये प्रति किलो हो गई है। जिस कारण आम आदमी सब्जियां खरीदने से पीछे हटने लगे हैं। बाजार में सब्जी खरीदने आई रेखा गुलाहटी का कहना है कि एक दम से सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। जिसके चलते अब रसोई का खर्च बड़े ही सोच समझकर करना होगा।
वहीं, काजीवाड़ा की रज्जो का कहना है कि गरीबों की सब्जी आलू और टमाटर है। इनके भी दाम काफी बढ़ गए हैं। अब तो गरीबों को चटनी से ही रोटी खाकर काम चलाना होगा। वहीं गुड़िया और भानू का कहना है कि अभी तक खीरे, टमाटर व मूली के दाम काफी कम थे। जिसके चलते परिवार में सभी सब्जी के साथ सलाद भी खा लेते थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह से आई तेजी के चलते सलाद खाना बंद करना पड़ा है। वहीं सब्जी भी दिन में एक समय में ही बनानी शुरू कर दी है। घर पर अगर कोई मेहमान ही आए तो सलाद काटेंगे वरना नहीं।
विज्ञापन
गर्मी के कारण बढ़े सब्जियों के दाम
सब्जियों के दामों में आए उछाल का कारण भीषण गर्मी बताया जा रहा है। सब्जी विक्रेता भूूरा, सतेेंद्र व बब्बू का कहना है कि अभी तक लोकल में बहावड़ी, बनत, जलालाबाद, कुड़ाना, मालैंडी व जलालाबाद की सब्जी आ रही थी। भीषण गर्मी के चलते सभी सब्जी की बेल झुलस गई है। जिस कारण लोकल क्षेत्रों से आने वाली सभी सब्जी खराब होने के कारण बंद हो गई है। मंडी में अब टमाटर हरियाणा के रोहतक और दिल्ली के विकास नगर की ओर आ रहा है। वहीं अन्य सब्जियां भी बाहर से आनी शुरू हो गई है। जिस कारण दामों में उछाल आया है। वहीं आलू भी पिछले वर्ष से करीब छह रुपये प्रति किलो तेज है। प्याज भी पीछे से ही बाजारों में कम आ रहा है। व्यापारियों ने प्याज का स्टॉक लगा रखा है। बाजारों में कम प्याज आने से 10 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले सप्ताह और इस सप्ताह के सब्जियों के दाम की सूची
सब्जी का नाम पूर्व सप्ताह के दाम इस सप्ताह के दाम
टमाटर 10 से 15 40
खीरा 15 से 20 40
शिमला मिर्च 40 80
हरी मिर्च 40 60
भिंडी 20 30
तोरी 30 50
मूली 30 40
लोकी 15 से 20 40
बैगन 20 40
प्याज 15 25
करेला 20 30
फूल गोभी 20 40
विज्ञापन
विज्ञापन