फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination will give freedom from corona

टीकाकरण से ही मिलेगी कोरोना से मुक्ति

Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will give freedom from corona
गढीपुखता के गॉव भैसंवाल में उप स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण करती हुई - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले को ही टीका लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टीकाकरण को लेकर अब कोई भ्रम नहीं है, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना बड़ी समस्या है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता खत्म की जाए तो टीकाकरण ज्यादा होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में पड़ताल की गई। गांव भैंसवाल की आबादी करीब 14 हजार हैं। गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम मीनाक्षी ने बताया कि 24 मई से नौ जून तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 664 लोगों को टीकाकरण हुआ है, जिसमें 306 महिला 558 पुरुष को टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 33 महिलाएं, 47 पुरुष को टीकाकरण हुआ है। गांव के कुछ लोगों ने शामली, गढ़ी पुख्ता केंद्र पर कोरोनारोधी टीके लगवा चुके हैं। गांव के 45 वर्ष से अधिक आयु के करीब 50 प्रतिशत लोगों को टीके लग चुके हैं। टीकाकरण के दौरान एएनएम मीनाक्षी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता, सुषमा व तनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये बोले ग्रामीण
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आई है। बुजुर्गों के लिए सरकार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खत्म कर देना चाहिए। पहले टीके को लेकर कुछ भ्रम बना था, लेकिन अब समझ में आ रहा है कि टीकाकरण से ही कोरोना से बचाव हो सकता है। - सरोज
--
अधिकतर गांव में बड़े बुजुर्ग लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना टीकाकरण में समस्या बनी है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दूसरे लोगों की मदद लेनी पड़ती है। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने में अब कोई भ्रम नहीं है। टीका सभी को लगवाना चाहिए। - ब्रजपाल

गांव मेें मुनादी कराकर व अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों में पहले जो भ्रांति थी, अब नहीं है। अब ग्रामीण टीका लगवा रहे हैं। आंगनबाड़ी और आशा भी ग्रामीणों को टीकाकरण को लेकर जागरूक कर रही हैं। - प्रहलाद सिंह, प्रधान, गांव भैंसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed