फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination percentage did not increase even after festivals

त्योहारों के बाद भी नहीं बढ़ा टीकाकरण का प्रतिशत

Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vaccination percentage did not increase even after festivals
त्योहारों के बाद भी नहीं बढ़ा टीकाकरण का प्रतिशत
विज्ञापन

शामली। जिले में त्योहारों के बाद भी टीकाकरण की गति नहीं बढ़ रही है। त्योहारों से पहले 80 प्रतिशत तक टीकाकरण हो रहा था, जो त्योहारों के दिनों में कम हो गया था। बृहस्पतिवार को 75 बूथों पर 41.84 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
जनपद में त्योहारों से पहले लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण हो रहा था। त्योहार शुरू होने पर टीकाकरण का प्रतिशत कम होकर 30 से 40 प्रतिशत तक रह गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों को उम्मीद थी कि त्योहारों के बाद टीकाकरण की गति तेज होगी, लेकिन दीपावली व भैयादूज के कई दिन बाद भी टीकाकरण गति नहीं पकड़ पाया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए स्कूल कालेजों में बूथ लगाने शुरू किए हैं। बृहस्पतिवार को आरके डिग्री कालेज शामली में टीकाकरण बूथ लगाया गया। इस बूथ पर 200 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 39 युवाओं को टीके लगे हैं, जो लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 19.50 प्रतिशत है। इसी तरह की स्थिति अधिकतर बूथों पर बनी रही।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 16,100 के लक्ष्य के सापेक्ष 6,736 लोगों को टीके लगे हैं। 41.84 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में वैक्सीन की 668 वॉयल खर्च हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 18 साल से अधिक आयु के 9,53,651 के लक्ष्य के सापेक्ष 6,14,007 लोगों को पहली डोज और 2,25,640 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed