फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vaccination campaign will start from December 2

मिशन इंद्रधनुष के तहत दो दिसंबर से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign will start from December 2
शामली। मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत जनपद में दो दिसंबर से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने का अभियान शुरू होगा। चार ब्लाक में चलने वाले अभियान में 7548 बच्चे एवं 1768 महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर मिशन इंद्रधनुष योजना को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि जनपद में मिशन इंद्रधनुष-दो में कुल चार चरणों में दो दिसंबर 2019, छह जनवरी, तीन फरवरी और दो मार्च 2020 को संचालित किया जाएगा प्रथम चरण दो दिसंबर में शुरू होकर एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। यह अभियान ब्लाक ऊन, कैराना, कांधला और थानाभवन में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ब्लाक पर एएनएम और आशा द्वारा छूटे हुए गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। कुल 7548 बच्चे और 1768 महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में जनपद में पूर्ण प्रतिरक्षण टीकाकरण में 97.10 प्रतिशत है। इस अवसर पर एसीएमओ डा. सुशील कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. राजकुमार सागर, यूनिसेफ कोआर्डिनेटर डा. सुधीर तेवतिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोश श्रीवास्तव, जिला कोल्ड चेन मैनेजर परवेज तालिब, डीएचईओ राम ललित वर्मा, कंप्यूटर सहायक प्रतिरक्षण दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed