फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Urea ends on committee for ten days, farmers upset

समिति पर यूरिया खत्म, किसान परेशान

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Urea ends on committee for ten days, farmers upset
दस दिन से समिति पर यूरिया खत्म, किसान परेशान
विज्ञापन

थानाभवन । साधन सहकारी समिति पर करीब दस दिनों से यूरिया खत्म है। किसान समिति के चक्कर काटकर मायूस लौट रहे हैं।
साधन सहकारी समिति हसनपुर लुहारी पर आसपास के करीब दर्जनों गांवों के किसान जुड़े हुए हैं, जो कि यहां से खाद उठाते हैं। पिछले दस दिनों से समिति से किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। किसान रोज समिति के चक्कर काट रहे हैं। किसानों ने बताया कि समिति पर यूरिया आता है। कुछ ही घंटे बाद खत्म हो जाता है। उनका आरोप है किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल पा रहा है। किसान तेजपाल, मांगा, रमेश ने बताया कि वह पिछले दस दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं। जब उन्होंने यूरिया गोदाम प्रभारी से जानकारी की, तो बताया कि अभी यूरिया तीन चार दिन बाद आएगा। किसानों ने बताया की इस समय गन्ने की फसल में आखिर बार यूरिया की जरूरत होती है।

समिति की ओर से यूरिया के लिए कागजी कार्रवाई व पैसा जमा करा दिया गया है। जिला स्तर से यूरिया आने में देरी हो रही है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में यूरिया की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, सचिव, साधन सहकारी समिति, हसनपुर लुहारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed