फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar in district panchayat meeting

जिला पंचायत की बैठक में हंगामा

Thu, 27 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar in district panchayat meeting
शामली के विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला पंचायत की बैठक में भाग लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष संत - फोटो : SHAMLI
जिला पंचायत की बैठक में हंगामा
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने बकाया गन्ना भुगतान, स्कूल फीस माफ करने तथा पल्ठेड़ी गांव में मनरेगा कार्य जेसीबी से कराकर अधिक भुगतान करने का मुद्दा उठाया। थानाभवन ब्लाक के बीडीओ पर एक जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया।। सदस्य ने बीडीओ की नियुक्ति को गलत बताते हुए जांच की मांग की। इसको लेकर काफी हंगामा रहा।
बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। एएमए मुकेश जैन ने वर्ष 2020-21 के लिए वैभव एवं संपत्ति कर की प्रस्तावित सूची, पंचम राज्य वित्त योजना में वर्ष 2020- 21 में गांव तक संपर्क मार्ग व सड़क बनाने पर सहमति का प्रस्ताव रखा। इनके साथ ही 15वें वित्त के तहत वर्ष 2020-21 में प्राप्त धनराशि से पेयजल योजना में वाटर रिचार्ज हार्वेस्टिंग, स्वच्छता कार्य का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कोरोना लॉकडाउन में जिला पशु पैंठ के ठेके बंद होने से आय प्रभावित होने की चर्चा की गई। सदस्यों ने जिला पंचायत की पशु पैंठ को दूसरे जिले की तर्ज पर चलाने की सहमति दी। मृतक पशु शव निस्तारण की आधी धनराशि ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू ने थानाभवन बीडीओ पर एक माह पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला उठाया। उन्होंने बीडीओ की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। एक माह पूर्व बिना सूचना दिए बीडीसी की बैठक को निरस्त करने, पल्ठेड़ी गांव में मनरेगा योजना में जेसीबी चलाकर कार्य कराने और मानक से अधिक दस लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप लगाया। मनरेगा योजना में किए जा रहे कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय प्रशासनिक स्वीकृति के नाम पर अनियमितता बरतने का मामला उठाया गया। इस पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने एक कमेटी बनाकर जांच कराने का आश्वासन दिया। स्कूली बच्चों की फीस माफ करने का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में कोरोना की चपेट में आए पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गई। जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, सदस्य पति वाजिद अली, मास्टर जाहिद ने बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूूूसरे जिलों की चीनी मिलें किसानों का बकाया भुगतान कर रही हैं। जिले की मिलें भुगतान में पिछड़ रही हैं। जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा ने पानी की टंकियों की खस्ता हालत, तालाबों की सफाई नहीं होने, नालों के पानी की निकासी किए जाने का मुद्दा उठाया। बैठक में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला पंचायत के एएमए मुकेश जैन, पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएफओ संजय कुमार, डीडीओ प्रमोद कुमार, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, डीएसओ ओमहरि उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य देशराज, मुकेश सैनी, सुनील चौधरी, मास्टर जाहिद, अनिल,टीनू ,अनुज चौहान, शेर सिंह राणा समेत आदि मौजूद रहे।

गलत टिप्पणी पर सीडीओ ने सदस्य को टोका
शामली। बीडीओ के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिला पंचायत सदस्य को टोकते हुए कहा कि एक जनप्रतिनधि को ऐसा नहीं कहना चाहिए। सीडीओ ने सदन का माहौल शांत किया। सदस्य अनिल टीनू ने बैठक में कहा कि बीडीओ ने एक जनप्रतिनिधि के साथ गलत व्यवहार किया था। यदि वह होते तो शांत न बैठते। इस पर सीडीओ ने सदस्य को टोक दिया था।

शामली में विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला पंचायत की बैठक में अपनी बात रखते जिला पंचायत सदस्य।

शामली में विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला पंचायत की बैठक में अपनी बात रखते जिला पंचायत सदस्य।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed