फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Upanayana ceremony of students in Gurukul

गुरुकुल में विद्यार्थियों का उपनयन संस्कार

Mon, 08 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Upanayana ceremony of students in Gurukul
हिंदू संस्कारित अनुष्ठान कराए जाने पर दिया बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
झिंझाना। कस्बे के मोहन सरोवर गुरुकुल में रविवार को छह विद्यार्थियों को यज्ञोपवीत धारण कराकर उपनयन संस्कार कराया गया। इस अनुष्ठान को आचार्य सुनील कुमार ने विधि विधान से संपन्न कराया। गुरुकुल के आचार्य ने हिंदू संस्कारित अनुष्ठानों को कराए जाने पर बल दिया।
मोहन जोहड़ स्थान पर कुछ महीने से आचार्य भीष्म कुमार के नेतृत्व में गुरुकुल का संचालन जारी है। रविवार को गुरुकुल के छह विद्यार्थियों का उपनयन संस्कार किया गया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे से हवन पूजन आदि का कार्यक्रम शुरू हुआ। आचार्य सुनील कुमार ने अनुष्ठान को विधि विधान से संपन्न कराया। जिसमें ब्रह्मचारी विनीत, ब्रह्मचारी पृथ्वी, ब्रह्मचारी कर्मवीर, ब्रह्मचारी विजय, ब्रह्मचारी आनंद और ब्रह्मचारी नक्श ने जनेऊ धारण किया। उन्होंने भिक्षा मांगकर बड़ों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य भीष्म कुमार ने कहा कि आज के समय में यज्ञ हवन करने का किसी के पास समय नहीं है। हिंदू धर्म में जन्म लेने के बाद हमारे ऊपर कई तरह के ऋण होते हैं। जिनसे हम धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से ही मुक्त हो सकते हैं। कहा कि इन बच्चों को धर्म संस्कारों की राह पर चलाएंगे। देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचाने का काम करेंगे। यदि कोई निर्धन है और गुरुकुल में आना चाहता है तो उसे शिक्षा बिल्कुल निशुल्क दी जाएगी। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान अशोक बहादुर मित्तल, पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, मोहन जोहड़ कमेटी के अध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रवीण शर्मा, ललित शर्मा, आशु शर्मा, आयुष कौशिक, आकाश गर्ग, प्रतीक भटनागर, रामदयाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed