Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Youth and Minor Girl Consume Poison in Hotel, Both Die

UP: मुजफ्फरनगर के युवक और किशोरी ने होटल में खाया जहर, दोनों की मौत, दो परिवारों में मातम

Fri, 20 Mar 2026 06:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 06:54 PM IST
सार

शामली में मुजफ्फरनगर के युवक और नाबालिग किशोरी ने होटल में जहर खा लिया, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
UP: Youth and Minor Girl Consume Poison in Hotel, Both Die
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुजफ्फरनगर के एक युवक और नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों ने सहारनपुर के ननौता स्थित एक होटल में जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


होटल में खाया जहर, अस्पताल में मौत
जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी युवक और गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने होटल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास की रेकी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
मामले में किशोरी के पिता की ओर से बुढ़ाना थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि युवक दो दिन पहले किशोरी को अपने साथ बाइक पर ले गया था, जिसके बाद वह लापता हो गई थी।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

संबंधों और कारणों की पड़ताल जारी
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच क्या संबंध था और जहर खाने के पीछे क्या कारण रहे। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है।

परिवारों में मातम
इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed