फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Roadways buses in five states in April Dudengi

अप्रैल में दौड़ेंगी पांच राज्यों में यूपी रोडवेज की बसें

Sat, 25 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 25 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways buses in five states in April Dudengi
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
शामली।  हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में जाने के लिए रोडवेज की बसों का टोटा नहीं रहेगा। अप्रैल माह में वेस्ट यूपी के जिलों से 157 राज्य मार्गों पर एक हजार रोडवेज बसों का चलाने का रास्ता साफ हो गया है। चंडीगढ़ में पांच राज्यों के परिवहन आयुक्तों की बैठक में संचालन के लिए परीक्षण करने पर आपसी सहमति बन गई है। रोडवेज के अफसरों का दावा है कि 31 मार्च तक रोडवेज बसों के एग्रीमेंट व परमिट की  सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।   
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में सेक्टर 17 में परिवहन आयुक्त कार्यालय में हरियाणा परिवहन विभाग की सचिव एवं परिवहन आयुक्त डॉ. सुप्रभा दहिया और यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक व  परिवहन आयुुक्त रविंद्र नायक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। घंटों चली बैठक में यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों के 157  प्रमुख राज्य मार्गों पर रोडवेज के संचालन के लिए मसौदों पर विचार- विमर्श किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक व परिवहन आयुक्त रविंद्र नायक और उत्तर प्रदेश शासन की ओर से यूपी रोडवेज के मेरठ के आरएमएस के बनर्जी नोडल अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नोडल अधिकारी बनर्जी ने बताया कि बैठक में पांचों राज्यों के परिवहन आयुक्तों की मौजूदगी में बसों के संचालन के लिए सूची परीक्षण हेतु परिवहन आयुक्तों को सौंपी गई है। रूटों के परीक्षण के बाद परमिट जारी होने का काम शुरू हो जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मेेरठ से शामली होकर करनाल, अमृतसर, मेरठ से शामली होकर चंडीगढ़, बड़ौत से शामली, करनाल होकर चंडीगढ़, बड़ौत से शामली, बिडौली होकर करनाल, मुजपफरनगर से शामली होकर करनाल, मुजफ्फरनगर से शामली होकर पानीपत, रोहतक तथा मुजफ्फरनगर शामली होकर कुरुक्षेत्र, मेरठ-शामली होकर कुरुक्षेत्र, शामली से गंगोह, नकुड़, सरसावा, यमुनानगर समेत 157 मार्गों पर एक हजार से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन होगा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल व उत्तराखंड राज्यों के लिए रोडवेज बसों का टोटा नहीं रहेगा।            

शामली, मुजपफरनगर, बड़ौत से अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, यमुनानगर, रेवाड़ी, सोनीपत, करनाल के लिए सीधे सफर कर सकेंगे। दिन और रात में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड जाने के लिए रोडवेज बसों का मेला लगेगा रहेगा। 


शासन ने की समझौते की पहल
शामली। उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने कहा कि उनके प्रयास से हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से रोडवेज बसों के संचालन के लिए शासन स्तर बैठक की पहल हुई है। शामली से करनाल जाने के लिए सीधी रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता था। यमुना पुल बिडौली में शामली जिले की रोडवेज बसें रूक जाती थीं, यमुना पुल हरियाणा की ओर प्राइवेट बस रूक जाती है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के साथ समझौते से इन राज्यों में रोडवेज की बसों का संचालन होने से यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। हरियाणा राज्य से परिवहन बसों के संचालन के लिए वह परिवहन सचिव आराधना शुक्ला से मिलकर यह मुद्दा उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed