{"_id":"64427aa4920d7ac3f1061bd5","slug":"up-news-head-constable-gajendra-singh-died-while-on-duty-in-shamli-district-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 21 Apr 2023 05:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:30 PM IST
सार
Shamli News : हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के थानाभवन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हल्का नंबर तीन के गांव खेड़ा गदाई में तैनात हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह (36) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि गजेंद्र सिंह को कल दोपहर पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके चलते सिपाही ने दवाई ले ली थी, लेकिन शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
साथी पुलिसकर्मियों ने गजेंद्र सिंह को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बिजनौर के दो युवकों की हिमाचल में मौत, मचा कोहराम, बहन का रो-रोकर बुरा हाल
बताया गया कि गजेंद्र सिंह 2011 बैच में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव जमीलपुर के निवासी थे।
यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद से बोले सपा विधायक अतुल प्रधान, भाजपा को नहीं मिल रहा मेयर प्रत्याशी, चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा