ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बिजनौर के दो युवकों की हिमाचल में मौत, मचा कोहराम, बहन का रो-रोकर बुरा हाल
Bijnor News : दो युवकों की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और मृतक की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के मुंढाला गांव के रहने वाले दो युवकों की हिमाचल प्रदेश के सोलन में मौत हो गई। यह हादसा आंधी में टिनशेड की छत नीचे गिरने की वजह से हुआ। दोनों युवक वहां पर वेल्डिंग का काम करते थे, जिनकी मौत से परिवारों की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंढाला गांव के रहने वाले शोएब (17) पुत्र शाहिद और जुनैद (18) पुत्र कलवा तीन महीने पहले गांव से हिमाचल प्रदेश के सोलन में काम करने के लिए गए थे।
बताया गया कि बुधवार की शाम को सोलन में शोएब और जुनैद एक मकान की तीसरी मंजिल पर टीनशेड की छत बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आंधी तूफान आ गया, जिस वजह से उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और नीचे गिर गए। वहीं, नीचे गिरने से दोनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बर्गर के ऑर्डर में देरी पर पूर्व सांसद के बेटे ने तानी रिवॉल्वर, सहमे लोग, CCTV से सामने आएगा सच
उधर, परिजनों को मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बृहस्पतिवार की शाम को दोनों के शव गांव पहुंचे तो लोगों की आंखें नम हो गईं। नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, इस काम के लिए घर से निकला था नौकर
बताया गया कि दोनों ईद पर घर लौटने वाले थे लेकिन, ईद से दो दिन पहले इनके शव गांव आए तो ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। जुनैद अपने परिवार में इकलौता था, हालांकि उसकी एक बड़ी बहन है। जिसका भाई की मौत होने पर रो-रोकर बुरा हाल है।