फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Four people died of fever in Kairana village, 100 people have fever in a village in Bijnor

UP News: कैराना के गांव में बुखार से चार की मौत, बिजनौर के एक गांव में 100 लोगों को बुखार

Tue, 22 Oct 2024 06:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 06:54 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इस कारण बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हाे जाता है। बुखार को कभी भी हल्के में न लें, तुरंत नजदीकी चिकित्सक को दिखाएं। 

विज्ञापन
UP News: Four people died of fever in Kairana village, 100 people have fever in a village in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कैराना के गांव अलीपुर में 2 दिन के अंदर बुखार से 15 वर्षीय किशोर और इंफेक्शन से 25 वर्षीय युवक समेत चार की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

 

गांव अलीपुर के प्रधान नासिर अली के भाई सादिक ने बताया कि 5 दिन पहले मेहरबान के 15 वर्षीय पुत्र सादिक को बुखार आया था। परिजन प्राइवेट डॉक्टर के पास सादिक का उपचार करा रहे थे। सोमवार शाम सादिक की बुखार के चलते मौत हो गई। इसके अलावा एक सप्ताह पहले 25 वर्षीय मजदूर नंदू के पैर में ठोकर लगी थी। पैर में इंफेक्शन फैलने के साथ ही सेप्टिक हो गया था। उसके बाद बुखार भी हो गया। रविवार को नंदू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को पूर्व प्रधान फरमान अली की माता 75 वर्षीय सीनो की भी बुखार के कारण मौत हो गई। इसी दिन 90 वर्षीय हाजरी की भी निधन हो गया। दो दिन के अंदर चार मौतों पर गांव में शोक छाया हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक कैराना डॉ शैलेंद्र चौरसिया का कहना है कि बुधवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
 
विज्ञापन

बिजनौर के जलीलपुर में बुखार का प्रकोप, 100 से ज्यादा बीमार
जलीलपुर क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर घर में बुखार के रोगी हैं। अकेले जलीलपुर में ही 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है। गांव में न तो कोई शिविर लगा और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ है।
 

जलीलपुर निवासी गौरव कुमार, प्रियंका देवी, आदेश देवी, सविता देवी, संतोष देवी, अकरम खान, इरफान खान, रशीद अहमद, मुन्नी, आवान, इरशाद खान, आकिब, आसिफ, अनस, अनिशा, मौहम्मद इरफान, शीफा खातून, मोमिना खातून, मौहम्मद साबिर, मौहम्मद ज़ैद, शाहिद खां, चंद्रपाल सिंह, रामकली देवी, मारूफ, छोटू, शाज़िया आदि बुखार से ग्रस्त हैं।
सीएमओ, बिजनौर डॉ. कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर बुखार से ग्रसित मरीजों की स्लाइड बनवाई जाएगी। साथ ही गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed