फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Conflict between two sides and 23 people injured in firing and stone pelting

गांव में खूनी टकराव : आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव और फायरिंग में 23 घायल, ये रही विवाद की असल वजह

Thu, 30 Dec 2021 12:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Dec 2021 12:17 AM IST
सार

शामली के एक गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई। वहीं संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 23 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
UP News: Conflict between two sides and 23 people injured in firing and stone pelting
गांव में पुलिस बल तैनात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में झिंझाना के ख्वाजपुरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव और फायरिंग में दोनों पक्षों से 23 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा (बड़ा) में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रधान नासिर और इरफान पक्ष के लोग भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने छत पर चढ़कर एक-दूसरे पर पथराव किया। फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग की वीडियो भी वायरल हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया। 
विज्ञापन


घटना में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से झिंझाना अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पूरे दिन समझौते के प्रयास चलते रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आ गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमे लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

ये लोग हुए घायल
इस मामले में एक पक्ष से ग्राम प्रधान नासिर, हारून, असलम, साबिर, याविद, कुरबान, इसराइल व हाशिम घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से इरफान, महताब, इरफान, यूनुस, सादिक, सावेज, साहिल, सिकंदर, जावेद, अफसर, जुल्फान, नसीम, नदीम और सारून व एक अन्य समेत 23 लोग घायल हैं। इन सभी को पुलिस हिरासत में ले रखा है। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

भैंस को जहर देकर मारने का था मामला 
इरफान पक्ष के इंसार ने बताया कि दो नवंबर 2021 को उसकी भैंस को किसी अज्ञात ने जहर देकर मार दिया। पुलिस ने भैंस का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी लिखा गया था। इसके बाद गांव के ही अबलू दूधिया पर जहर देकर भैंस मारने का आरोप लगा था। वहीं अबलू नासिर प्रधान का समर्थक बताया गया है। जिसको लेकर ख्वाजपुरा गांव में बवाल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed