फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: A video is viral against the officers of the Excise Department in Shamli district

अफसरों को बदनाम करने का वीडियो: तेजी से हो रहा वायरल, आबकारी निरीक्षक ने थाने में दी तहरीर

Tue, 23 Nov 2021 09:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Nov 2021 09:12 PM IST
सार

शामली में अधिकारियों को बदनाम करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आबकारी निरीक्षक ने इस मामले में तहरीर दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP News: A video is viral against the officers of the Excise Department in Shamli district
वीडियो वायरल।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर शराब की ओवर रेट पर बिक्री का वीडियो वायरल होने के मामले में आबकारी निरीक्षक की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। तहरीर में अधिकारियों को बदनाम करने के उद्देश्य से भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शराब की दुकान में एक व्यक्ति सेल्समैन की तरह काम करता दिखाई दे रहा है। शराब लेने आए व्यक्ति ने ओवर रेट लेने की वजह पूछी तो कथित सेल्समैन ने ओवर रेट लेने की वजह कुछ अधिकारियों का खर्च उठाना बताया था। इस प्रकरण में मंगलवार को आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि वायरल वीडियो में कोई विदेशी मदिरा दुकान दिखाई गई है, जिसका नाम पता स्पष्ट नहीं है। वीडियो वायरल होने पर शामली व आसपास की विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया गया और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में जानकारी की गई तो वह शामली के मोहल्ला काकानगर का निवासी बताया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वह करीब एक साल से बीमारी के कारण किसी दुकान पर कार्य नहीं कर रहा है। उस व्यक्ति ने वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान करते हुए उसे जिला मुजफ्फरनगर के एक गांव का निवासी बताया है। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

बताया कि युवक ने भ्रमित कर अधिकारियों को बदनाम करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया, जो असत्य व भ्रामक है। तहरीर में पुलिस से इस प्रकरण की जांच कर दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई। जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed